తెలుగు | Epaper

Tirupati : नशे में मंदिर के शिखर पर चढ़ा शख्स, शराब मांगने लगा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Tirupati : नशे में मंदिर के शिखर पर चढ़ा शख्स, शराब मांगने लगा

तिरुपति मंदिर परिसर में उत्पात- एक नशे में धुत शख्स ने तिरुपति के एक मंदिर के शिखर पर चढ़कर शराब की मांग करनी शुरू कर दी, जिससे मंदिर के भक्त और कर्मचारी भयभीत हो गए।

तिरुपति में एक शख्स शराब (Tirupati ) के नशे में चूर होकर श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर के शिखर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया। शख्स मंदिर के शिखर पर चढ़कर शराब की मांग कर रहा था।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शहर में स्थित प्रसिद्ध श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर में एक युवक गोपुरम के शिखर पर चढ़ गया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मंदिर बंद होने के कुछ ही देर में युवक मंदिर के अंदर घुस गया और वो शराब के नशे में था। (TTD) के विजिलेंस विभाग के लोगों को इसकी भनक लगती तब तक यह व्यक्ति मुख्य गोपुरम के शिखर पर चढ़ गया। यहां चढ़कर वह शिखर पर लगे कलश को निकालने की कोशिश करने लगा

दीवार फांदकर अंदर घुसा शख्स

विजिलेंस वालों को पता चलने से पहले ही वह मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया, आरोपी की पहचान कुट्टाडी तिरुपति के तौर पर हुई, जो कुर्मा वाडा, पेद्दामल्ला रेड्डी कॉलोनी, निजामाबाद (तेलंगाना) का रहने वाला है। तिरुपति ईस्ट पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के लोगों को युवक को मंदिर के गोपुरम से नीचे उतारने के लिए तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

अन्य पढ़े: Vellore : सोती पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति आरोपी

जब पुलिसकर्मी लोहे की सीढ़ियों की मदद से शिखर तक पहुंचे तो समझाईश के दौरान युवक ने शर्त रख दी कि शराब की क्वाटर बोतल मिलेगी तभी वो नीचे उतरेगा। पुलिसकर्मी ने नीचे उतरने पर शराब पिलाने का झांसा देकर उसे नीचे उतारा और फिर गिरफ्तार कर लिया। 

उतरने के लिए की शराब की मांग

तिरुपति ईस्ट के डीएसपी एम. भक्तवत्सलम नायडू ने बताया कि तिरुपति के श्री गोविन्दराजस्वामी मंदिर में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने हंगामा खड़ा कर दिया। वह व्यक्ति सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर मंदिर परिसर में घुस गया। जैसे ही उसने मंदिर की दीवार पर चढ़ने की कोशिश की, सतर्कता दल ने उसे तुरंत देख लिया। मंदिर के अंदर उसने गोपुरम (मंदिर का शिखर) पर चढ़कर कलशों तक पहुंचने की कोशिश भी की। उस व्यक्ति की पहचान कुट्टाडी तिरुपति (45) के रूप में हुई, जो तेलंगाना के निजामाबाद जिले के कुर्मावाड़ा स्थित पेद्दामल्ला रेड्डी कॉलोनी का निवासी है। उस व्यक्ति ने एक क्वार्टर शराब की मांग की और कहा कि वह उसे मिलने के बाद ही नीचे उतरेगा। उसकी मांग मान लेने के बाद उसे नीचे उतारा गया और तिरुपति पूर्व पुलिस स्टेशन ले जाया गया।  आगे की जांच जारी है।

तिरुपति इतना प्रसिद्ध क्यों है?

निष्कर्ष तिरुपति बालाजी मंदिर हिंदू धर्म में अद्वितीय आध्यात्मिक केंद्र है। यह स्थान न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इसकी पौराणिक कथाएँ भी इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाती हैं। तिरुमाला पर्वत भगवान विष्णु का अनंत धाम माना जाता है, जहां कलियुग में भी भक्तों की मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।

अन्य पढ़े:

पुनर्विका के इलाज को धन पूरा, लोकेश के ऐलान से राहत

पुनर्विका के इलाज को धन पूरा, लोकेश के ऐलान से राहत

मार्च में बढ़ी गर्मी, आंध्र प्रदेश में तापमान तेज़ उछाल

मार्च में बढ़ी गर्मी, आंध्र प्रदेश में तापमान तेज़ उछाल

गैस रेगुलेटर ठीक करते समय महिला झुलसी

गैस रेगुलेटर ठीक करते समय महिला झुलसी

आंध्र प्रदेश में महिला टीचर की मौत बनी मिस्ट्री

आंध्र प्रदेश में महिला टीचर की मौत बनी मिस्ट्री

टीटीडी में वर्षों से जमा कबाड़ के निस्तारण पर विशेष ध्यान दें – अतिरिक्त ईओ

टीटीडी में वर्षों से जमा कबाड़ के निस्तारण पर विशेष ध्यान दें – अतिरिक्त ईओ

गुंटूर में एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती, युवाओं को मौका!

गुंटूर में एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती, युवाओं को मौका!

आंध्र में 24 घंटे डाक सेवा, रात में भी पार्सल बुकिंग!

आंध्र में 24 घंटे डाक सेवा, रात में भी पार्सल बुकिंग!

क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम

क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम

सड़क पार करते समय लॉरी की टक्कर, महिला की मौत!

सड़क पार करते समय लॉरी की टक्कर, महिला की मौत!

वाईएसआरसीपी जॉइन करेंगी? आशालता ने सच्चाई बताई!

वाईएसआरसीपी जॉइन करेंगी? आशालता ने सच्चाई बताई!

राजामुंद्री में 2 मौतें, कई गंभीर!

राजामुंद्री में 2 मौतें, कई गंभीर!

यूट्यूबर श्रीनिवास हत्या केस में ट्विस्ट, दोस्त निकला मास्टरमाइंड

यूट्यूबर श्रीनिवास हत्या केस में ट्विस्ट, दोस्त निकला मास्टरमाइंड

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870