Bhogapuram Airport : विजयनगरम जिले में बन रहा Bhogapuram International Airport अब साकार होने की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ा चुका है। भोगापुरम एयरपोर्ट पर पहली बार विमान के सफलतापूर्वक उतरने से क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना सच होने के करीब पहुंच गया है। गुरुवार सुबह 10:15 बजे दिल्ली से आई वैलिडेशन (टेस्ट) फ्लाइट रनवे पर सुरक्षित उतरी।
इस परीक्षण उड़ान में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री Kinjarapu Ram Mohan Naidu, विजयनगरम के सांसद कलिशेट्टी अप्पलनायडू, एटीसी चेयरमैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। पहली उड़ान की सफलता ने एयरपोर्ट की तैयारियों पर भरोसा बढ़ा दिया है।
Read also : Indore News : तेज रफ्तार थार बस में जा घुसी, एक की मौत
निर्माण एजेंसी जीएमआर के अनुसार, अत्याधुनिक (Bhogapuram Airport) तकनीक से बनाए जा रहे इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का लगभग 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। टर्मिनल भवन, रनवे और नेविगेशन सिस्टम जैसे अहम कार्य अंतिम चरण में हैं।
इसी क्रम में 26 जून को भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के औपचारिक उद्घाटन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस टेस्ट फ्लाइट की सफलता के बाद जल्द ही यहां से नियमित उड़ान सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
भोगापुरम एयरपोर्ट के शुरू होने से उत्तर आंध्र क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलने की संभावना है। व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और इस क्षेत्र को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :