De De Pyaar De 2 OTT release : अजय देवगन की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यह ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। हालांकि, दूसरी किस्त बॉक्स ऑफिस पर पहली फिल्म जैसी सफलता हासिल नहीं कर सकी और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सोशल मीडिया (De De Pyaar De 2 OTT release) पर भी मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिलीं। इसके बावजूद, IMDb पर फिल्म को 7.8/10 की रेटिंग मिली है। कमजोर बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बाद अब फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
अन्य पढ़े: Nepal- नेपाल में बुद्ध एयर का विमान रनवे से फिसला, बड़ा हादसा टला
ताजा अपडेट के अनुसार, ‘दे दे प्यार दे 2’ 9 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। फिल्म को पहले ही नेटफ्लिक्स के ‘कमिंग सून’ सेक्शन में शामिल किया जा चुका है। ऐसे में जो दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए थे, वे अब इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आराम से देख सकेंगे।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :