తెలుగు | Epaper

Bareilly-News : फ्लाईओवर से गिरने पर युवक की मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Bareilly-News : फ्लाईओवर से गिरने पर युवक की मौत

बरेली के नवाबगंज में रील बनाने के दौरान 22 वर्षीय फैजान का पैर फिसल गया, जिससे एक भारी सीमेंटेड स्लैब उसके सिर पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है. पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले (Bareilly) में रील बनाने का शौक एक हंसते-खेलते परिवार के लिए उम्र भर का जख्म बन गया. नवाबगंज थाना क्षेत्र के बिजौरिया रेलवे स्टेशन के पास एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर रील बना रहे 22 वर्षीय युवक मोहम्मद फैजान की दर्दनाक हादसे में जान चली गई. पेशे से हेयर ड्रेसर फैजान अपने पीछे रोता-बिलखता परिवार छोड़ गया है. पूरी घटना बिजौरिया रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क की है।

जानकारी के मुताबिक, यहां फ्लाईओवर (Flyover) का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते सड़क किनारे सीमेंट के भारी-भरकम स्लैब रखे हुए थे. रिछोला गांव का रहने वाला फैजान अपने दोस्त अनुज के साथ वहां घूमने गया था

अन्य पढ़े: Bihar-नीट छात्रा मामला-पुलिस जांच पर उठे सवाल, नीतीश सरकार ने सीबीआई को सौंपी जांच

सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए फैजान एक स्लैब पर चढ़ गया और पोज देने लगा. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा. विडंबना देखिए कि जैसे ही वह नीचे गिरा, ऊपर रखा एक भारी स्लैब खिसककर सीधे उसके सिर पर आ गिरा. भारी वजन के नीचे दबने के कारण फैजान के सिर में गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

परिवार में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. जब पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी, तो घर में चीख-पुकार मच गई. पिता मेहंदी हसन ने बताया कि फैजान शाम को दोस्त के साथ घूमने निकला था, उन्हें क्या पता था कि वह अब कभी वापस नहीं लौटेगा. छह भाई-बहनों में फैजान सबका लाड़ला था. गमगीन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को घर ले गए।

अन्य पढ़े:

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

Railway- रेलवे में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सेवा के बाद नौकरी के नए अवसरों का रास्ता साफ

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870