తెలుగు | Epaper

USA- युद्धविराम में बाधा बनी पुतिन-जेलेंस्की की आपसी नफरत : ट्रंप

Anuj Kumar
Anuj Kumar
USA- युद्धविराम में बाधा बनी पुतिन-जेलेंस्की की आपसी नफरत : ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आपसी नफरत के कारण रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करना मुश्किल हो रहा है

पुतिन-जेलेंस्की की दुश्मनी बनी बड़ी बाधा

ट्रंप से रूस-यूक्रेन के बीच समझौते से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने अब तक आठ युद्ध खत्म कराए हैं और उन्हें लगा था कि वे सभी रूस-यूक्रेन युद्ध से ज़्यादा मुश्किल होंगे। लेकिन पुतिन (Putin) और जेलेंस्की एक-दूसरे से नफरत करते हैं, जिससे यह युद्ध खत्म कराना बेहद कठिन हो गया है। हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि समझौता अब काफी करीब है।

ईरान को लेकर भी ट्रंप का बड़ा बयान

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान ट्रंप ने ईरान (Iran) का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि ईरान अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का सामना करने के बजाय समझौता करना चाहता है। ट्रंप ने बिना किसी विस्तृत जानकारी के कहा कि वह इतना जरूर कह सकते हैं कि ईरान समझौते का इच्छुक है।

डेडलाइन पर ट्रंप ने टाला जवाब

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्होंने ईरान को किसी समझौते के लिए डेडलाइन दी है, तो उन्होंने कहा कि यह बात पक्के तौर पर सिर्फ़ ईरान को ही पता है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि समझौता होगा। उन्होंने कहा कि अगर समझौता होता है तो यह अच्छा होगा, और अगर नहीं होता है तो आगे देखा जाएगा कि क्या होता है।

ईरान का साफ संदेश: धमकियों पर नहीं होगा समझौता

गौरतलब है कि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची पहले ही साफ कर चुके हैं कि ईरान के मिसाइल और डिफेंस सिस्टम पर कभी बातचीत नहीं होगी। शुक्रवार को उन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन और विदेश मंत्री हकान फ़िदान से मुलाकात की।

अन्य पढ़े: ट्रम्प अकाउंट: अमेरिका में पैदा होने वाले हर बच्चे को मिलेंगे ₹92 हजार

निष्पक्ष बातचीत के लिए तैयार ईरान

तुर्की के विदेश मंत्री के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरागची ने कहा कि ईरान को समझौता करने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन समझौते धमकियों के दम पर नहीं होते। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान निष्पक्ष और न्यायसंगत बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है।

Read More :

National- भारत-अमेरिका डील फाइनल, ट्रंप ने टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया

National- भारत-अमेरिका डील फाइनल, ट्रंप ने टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया

USA- एपस्टीन के आरोपों पर बिल गेट्स का पलटवार, दावों को बताया निराधार

USA- एपस्टीन के आरोपों पर बिल गेट्स का पलटवार, दावों को बताया निराधार

Russia- पुतिन के भरोसेमंद का दावा, यूक्रेन का ‘खेल’ जल्द होगा खत्म?

Russia- पुतिन के भरोसेमंद का दावा, यूक्रेन का ‘खेल’ जल्द होगा खत्म?

ट्रंप डील का असर, चीन पर भारत को बड़ा व्यापारिक फायदा!

ट्रंप डील का असर, चीन पर भारत को बड़ा व्यापारिक फायदा!

H-1B वीजा अलर्ट, 1 लाख डॉलर फीस, बदले लॉटरी नियम!

H-1B वीजा अलर्ट, 1 लाख डॉलर फीस, बदले लॉटरी नियम!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

यूरोपियन आर्मी खतरनाक? काजा कल्लास की बड़ी चेतावनी!

यूरोपियन आर्मी खतरनाक? काजा कल्लास की बड़ी चेतावनी!

चीन की रॉकेट फोर्स में बड़ा स्कैम

चीन की रॉकेट फोर्स में बड़ा स्कैम

भारत-EU व्यापारिक डील

भारत-EU व्यापारिक डील

जेफ्री एपस्टीन को गिफ्ट में मिला था काबा का पवित्र कपड़ा ‘किस्वा’

जेफ्री एपस्टीन को गिफ्ट में मिला था काबा का पवित्र कपड़ा ‘किस्वा’

ब्रिटिश शाही परिवार में भूचाल

ब्रिटिश शाही परिवार में भूचाल

IRAN- अमेरिका के दबाव में ईरान का यू-टर्न, सैन्य अभ्यास रद्द

IRAN- अमेरिका के दबाव में ईरान का यू-टर्न, सैन्य अभ्यास रद्द

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870