नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitaraman) ने संसद में बजट 2026-27 पेश किया। इस बार का बजट युवाओं, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास पर केंद्रित है। आम नागरिक, उद्योग और हेल्थ सेक्टर की नजरें वित्त मंत्री के भाषण पर टिकी हुई थीं।
वित्त मंत्री (Finance minister) ने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद बजट मजबूत आर्थिक विकास और गरीबी कम करने पर फोकस करता है। सरकार का लक्ष्य सतत और तेज आर्थिक विकास सुनिश्चित करना है और भारत को वैश्विक बाजारों से जोड़ना है।
प्रमुख क्षेत्र और जोर
- मैन्युफैक्चरिंग में तेजी लाना
- चैंपियन एमएसएमई का निर्माण
- इन्फ्रास्ट्रक्चर पर निवेश
- दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा
- स्वास्थ्य सेवा के लिए नई रणनीति
मुख्य घोषणाएं
- रेअर अर्थ मिनरल्स (Rare Earth Minerals) के लिए पांच राज्यों में डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे
- EMS PLI स्कीम का आवंटन 20 हजार करोड़ से बढ़ाकर 40 हजार करोड़ किया जाएगा
- इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 (ISM 2.0) की शुरुआत
- अगले 5 साल में बायोफार्मा क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश
- कैंसर और डायबिटीज की दवाइयां सस्ती होंगी
- नए टेक्सटाइल पार्क की स्थापना
- महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू की जाएगी
- वस्त्र उद्योग में सुधार और बुनकरों को सीधा लाभ
अन्य पढ़े: हर 20 मिनट में गिरफ्तारी? अमेरिका में भारतीयों पर असर!
इस बजट से न केवल उद्योग और स्वास्थ्य सेक्टर को बल मिलेगा, बल्कि रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
निर्मला सीतारमण का इतिहास क्या है?
निर्मला सीतारमण (जन्म 18 अगस्त 1959, मदुरै , तमिलनाडु , भारत ) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री हैं, जिन्हें मई 2019 में केंद्र सरकार में वित्त मंत्री और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री के रूप में पहली बार नियुक्त किया गया था। वे पूर्णकालिक रूप से इन दोनों पदों पर आसीन होने वाली देश की पहली महिला बनीं।
Read More :