తెలుగు | Epaper

Bihar- पटना में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar- पटना में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत

पटना। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मनेर दरगाह से उर्स मेला देखकर ऑटो (Auto) से घर लौट रहे एक ही परिवार के लोगों को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा बिहटा–आरा (Bihta-Aara) मुख्य मार्ग पर परेव लेखन टोला के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही ऑटो सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक ही परिवार पर टूटा कहर

पुलिस के अनुसार, ऑटो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान भोजपुर जिले (Bhojpur District) के आरा स्थित चिक टोली निवासी गुड्डू कुमार (33), मोहम्मद इम्तियाज उर्फ बुलेट (30), मोहम्मद सहजाद (22), दौलतपुर निवासी मोहम्मद शहजाद की तीन वर्षीय पुत्री शफना और डेढ़ वर्षीय पुत्र मोहम्मद अस्फी के रूप में की गई है। वहीं एक अन्य घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।

अन्य पढ़े: हर 20 मिनट में गिरफ्तारी? अमेरिका में भारतीयों पर असर!

उर्स मेला से लौटते वक्त हुआ हादसा

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सभी लोग रविवार सुबह मनेर दरगाह में उर्स मेला देखकर ऑटो से अपने घर आरा लौट रहे थे। इसी दौरान आरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बेलगाम ट्रक ने लेखन टोला के पास ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read More :

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

WB- एसआईआर पर सीईसी से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर हमला

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी में 71 लाख कैश, दहेज विवाद!

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

Delhi- बिहार में नीट छात्रा की मौत पर संसद में हंगामा, सांसदों ने किया प्रदर्शन

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

छात्रों को राहत, 10वीं का सिलेबस 25% घटाने का फैसला!

राहुल गांधी का दावा, चीन घुसपैठ सच किताब में छिपा?

राहुल गांधी का दावा, चीन घुसपैठ सच किताब में छिपा?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870