తెలుగు | Epaper

Budget 2026-27- आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा यह बजट- अमित शाह

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Budget 2026-27- आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा यह बजट- अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 के बाद देशभर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Sah) ने बजट की सराहना करते हुए इसे “आत्मनिर्भर और विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने वाला बताया है। अमित शाह ने कहा कि यह बजट केवल घोषणाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत से जुड़ा हुआ एक दूरदर्शी रोडमैप है।

आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ठोस प्रतिबद्धता

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पहले बयान में कहा कि बजट 2026-27 के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की ठोस प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर नागरिक को सशक्त बनाने का स्पष्ट ब्लूप्रिंट मौजूद है, जो देश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

हर क्षेत्र को संतुलित प्राथमिकता

शाह के अनुसार, यह बजट एक ऐसे भारत के निर्माण की दिशा में अहम कदम है जो वैश्विक स्तर पर हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाए। मैन्युफैक्चरिंग से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य से लेकर पर्यटन, ग्रामीण विकास से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelijecence) खेल से लेकर धार्मिक और सांस्कृतिक तीर्थों तक—बजट में सभी क्षेत्रों को संतुलित रूप से प्राथमिकता दी गई है।

युवा, महिला और किसान केंद्र में

उन्होंने कहा कि विकसित भारत बजट हर गांव, हर कस्बे और हर शहर के युवाओं, महिलाओं और किसानों के सपनों को साकार करने की ताकत रखता है। रोजगार सृजन, उद्यमिता को बढ़ावा, किसानों की आय में वृद्धि और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रावधान इस बजट को सर्वसमावेशी बनाते हैं।

अन्य पढ़े: Chhattisgarh : जहां नारायण करते हैं विश्राम, वहीं लगेगा कुंभ कल्प मेला

2047 के विकसित भारत का रोडमैप

अमित शाह ने यह भी कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह बजट अगले 25 वर्षों के विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट के लिए बधाई दी।

उन्होंने अंत में कहा कि यह बजट हर भारतवासी के लिए नए अवसर और नई उम्मीदें लेकर आया है और मजबूत, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एक निर्णायक कदम है, जिसके सकारात्मक परिणाम आने वाले वर्षों में स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

Read More :

AP- वाईएसआरसीपी अध्यक्ष का सीएम पर आपत्तिजनक बयान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

AP- वाईएसआरसीपी अध्यक्ष का सीएम पर आपत्तिजनक बयान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्घटना पीड़ितों को राहत, ब्याज पर टैक्स पूरी तरह खत्म!

दुर्घटना पीड़ितों को राहत, ब्याज पर टैक्स पूरी तरह खत्म!

Budget 2026-2027- एमएसएमई और उद्योग को बढ़ावा, बजट 2026 में जाने क्या है खास

Budget 2026-2027- एमएसएमई और उद्योग को बढ़ावा, बजट 2026 में जाने क्या है खास

Budget 2026-27- आत्मनिर्भरता और 7% विकास दर पर फोकस, सीतारमण का रोडमैप

Budget 2026-27- आत्मनिर्भरता और 7% विकास दर पर फोकस, सीतारमण का रोडमैप

बजट खुशखबरी, किसानों को बड़ी योजनाओं का तोहफा!

बजट खुशखबरी, किसानों को बड़ी योजनाओं का तोहफा!

बजट धमाका, रेयर मिनरल्स योजना, हाईस्पीड रेल भी!

बजट धमाका, रेयर मिनरल्स योजना, हाईस्पीड रेल भी!

1 अप्रैल से नया टैक्स कानून, जानिए बड़े बदलाव!

1 अप्रैल से नया टैक्स कानून, जानिए बड़े बदलाव!

Budget 2026-27- बजट से पहले परंपरा निभाई गई, राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही खिलाया

Budget 2026-27- बजट से पहले परंपरा निभाई गई, राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही खिलाया

Budget 2026-27- तीन प्रमुख कर्तव्यों पर टिका ‘विकसित भारत’ का रोडमैप

Budget 2026-27- तीन प्रमुख कर्तव्यों पर टिका ‘विकसित भारत’ का रोडमैप

Budget- बजट 2026 में बड़ा ऐलान, देश में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे

Budget- बजट 2026 में बड़ा ऐलान, देश में 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे

Delhi- थार का शौक पड़ा भारी, नाबालिगों ने पड़ोसी के घर से उड़ाए 20 लाख

Delhi- थार का शौक पड़ा भारी, नाबालिगों ने पड़ोसी के घर से उड़ाए 20 लाख

Bihar- पटना में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत

Bihar- पटना में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870