తెలుగు | Epaper

Maharashtra : अजित पवार का स्मारक होगा बारामती में

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Maharashtra : अजित पवार का स्मारक होगा बारामती में

वहीं जहां हुआ अंतिम संस्कार

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की याद में बारामती के विद्या प्रतिष्ठान परिसर में एक स्मारक बनेगा. इसकी योजना शरद पवार के निर्देश पर बन रही है. उनके करीबी किरण गुजर ने कहा कि स्मारक के डिजाइन, लेआउट और स्ट्रक्चर को फाइनल करने के लिए जल्द ही ट्रस्टियों के साथ चर्चा होगी।

महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) की याद में बारामती में विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में एक मेमोरियल बनाया जाएगा।यह मशहूर एजुकेशनल इंस्टिट्यूशन पवार परिवार ने ही बनाया है. इस प्लान के बारे में जानकारी अजित पवार के करीबी और परिवार के पुराने भरोसेमंद किरण गुजर ने की. किरण ने बताया कि यह मेमोरियल विद्या प्रतिष्ठान कैंपस में उसी जगह पर बनाने का प्रस्ताव है. ये वही जगह है जहां अजित पवार का अंतिम संस्कार किया गया था

किरण ने बताया कि शरद पवार (Sharad Pawar) रविवार को मुंबई जाने से पहले प्रतिभा पवार के साथ उस जगह पर गए थे. न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक किरण गुजर ने कहा कि शरद पवार साहब प्रतिभा पवार के साथ अंतिम संस्कार की जगह पर गए और मुझे और विद्या प्रतिष्ठान के ट्रस्टियों को अजित दादा के स्मारक के लिए एक प्लान बनाने का निर्देश दिया।

डिजाइन और स्ट्रक्चर को जल्द किया जाएगा पूरा

किरण गुजर ने कहा कि स्मारक के डिजाइन, लेआउट और स्ट्रक्चर को फाइनल करने के लिए जल्द ही ट्रस्टियों के साथ चर्चा होगी. इसके फाइनल होने के बाद इसे जल्द पूरा किया जाएगा. महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी हस्ती रहे अजीत पवार ने बारामती के विकास में अहम भूमिका निभाई थी.

अन्य पढ़े: Budget 2026-27- आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगा यह बजट- अमित शाह

यह निर्वाचन क्षेत्र लंबे समय से अजित पवार परिवार का राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है. किरण, जो चार दशकों से ज़्यादा समय से पवार परिवार से जुड़े हुए हैं, अजीत पवार के सबसे करीबी विश्वासपात्रों में से एक माने जाते थे।

सुनेत्रा पवार बनी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम

सुनेत्रा पवार ने शनिवार को अपने पति की मौत के तीन दिन बाद महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. उन्हें एक्साइज, खेल, अल्पसंख्यक विकास विभाग भी दिया गया. फिलहाल, वित्त और योजना विभाग नहीं दिए गया. ये विभाग अजित पवार के पास थे. 62 साल की सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. वह फिलहाल राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन की सदस्य नहीं हैं. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वो अजित पवार के प्रतिनिधित्व की जाने वाली बारामती विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगी।

अन्य पढ़े:

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

Railway- अंतिम चरण में चारधाम रेल प्रोजेक्ट, श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

ओरेकल में बड़ी छंटनी, 30 हजार कर्मचारियों पर संकट!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयरटेल झटका, मुफ्त AI सब्सक्रिप्शन ऑफर बंद!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

एयर इंडिया ड्रीमलाइनर अलर्ट, फ्यूल स्विच में बड़ी खराबी!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

सोने की कीमतों में गिरावट, रिकॉर्ड से बड़ी फिसलन!

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Chennai-टीवीके चीफ विजय बोले-डीएमके को हराने की क्षमता सिर्फ हमारे पास

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

Census- जाति गणना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से इनकार

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

4AM बिरयानी ट्रेंड अलर्ट, स्वाद या सेहत पर खतरा?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870