తెలుగు | Epaper

Jaipur- राजस्थान के पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Jaipur- राजस्थान के पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना का निधन, लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर से

जयपुर,। राजस्थान के पूर्व कैबिनेट मंत्री और थानागाजी (Alwar) से दो बार बीजेपी विधायक रहे हेम सिंह भड़ाना (Hem Singh Bhdana) का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे और पिछले करीब पांच महीनों से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका निधन अलवर के एक निजी अस्पताल में हुआ।

राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक

भड़ाना के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गांव किशनगढ़बास के बघेरी कलां में किया गया। बीजेपी के अलवर जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि पूर्व मंत्री के निधन के चलते पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। बीजेपी नेताओं, कार्यकर्ताओं और कई सामाजिक संगठनों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ राजनीतिक सफर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हेमसिंह भड़ाना का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से एलएलबी (LLB) की पढ़ाई की और इसी दौरान राजनीति में सक्रिय हो गए। 1991-92 में वे राजकीय कला एवं विधि महाविद्यालय, अलवर के छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान उनकी पहचान एक मुखर और संगठनात्मक क्षमता वाले नेता के रूप में बनी।

स्थानीय निकायों और पंचायत में सक्रिय भूमिका

छात्र राजनीति के बाद भड़ाना ने जमीनी स्तर पर काम करते हुए स्थानीय निकायों में अपनी जगह बनाई। 10 फरवरी 2005 को वे पंचायत समिति किशनगढ़बास के प्रधान बने। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास और जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ बनी।

बीजेपी विधायक और राज्य मंत्री के रूप में योगदान

भड़ाना 2008 में पहली बार थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और 2008-2013 तक तेरहवीं राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे। 2013 में वे दूसरी बार विधायक बने और वसुंधरा राजे सरकार में उन्हें राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। 2014 में उन्हें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया। इसके बाद वे उपभोक्ता मामलों के मंत्री भी बने। 2016 में भड़ाना को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

जनप्रिय नेता और लोगों के बीच की पहचान

भड़ाना की पहचान ऐसे नेता के रूप में रही, जो पद और सत्ता से ऊपर क्षेत्र और लोगों को प्राथमिकता देते थे। क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं को सुनना और मौके पर ही समाधान करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा था।

Read More :

West Bengal- कोयला खनन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापा

West Bengal- कोयला खनन मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 12 ठिकानों पर छापा

National- ट्रेड डील के बीच पीएम मोदी ने दिया समृद्धि का संदेश

National- ट्रेड डील के बीच पीएम मोदी ने दिया समृद्धि का संदेश

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से महंगाई पर असर नहीं- शशि थरूर

National- भारत-अमेरिका ट्रेड डील से महंगाई पर असर नहीं- शशि थरूर

Delhi- लोकसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल ठप

Delhi- लोकसभा में विपक्ष ने किया जोरदार हंगामा, प्रश्नकाल ठप

चुनावी क्राइटेरिया के लिए 6 साल की बच्ची की हत्या

चुनावी क्राइटेरिया के लिए 6 साल की बच्ची की हत्या

30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

30 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

Bihar- आज पेश होगा बिहार का बजट, योजनाओं में महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता

Bihar- आज पेश होगा बिहार का बजट, योजनाओं में महिलाओं-युवाओं को प्राथमिकता

लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

लोनावला ट्रेकिंग हादसा, लॉ छात्रा 390 फीट गहरी खाई में गिरी

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

इस हफ्ते डिप्टी CM का कार्यभार संभालेंगी सुनेत्रा पवार

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

WB- सीईसी की चेतावनी पर ममता का हमला, बोलीं– सरकार के पिछलग्गू बनकर काम कर रहे

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

Delhi- राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खुला

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

कपड़ों को लेकर विवाद, इंदौर में नवविवाहिता की मौत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870