नई दिल्ली,। बिहार में नीट छात्रा (NEET Student) की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पहले यह विरोध प्रदर्शन एक क्षेत्र तक सीमित था, लेकिन अब इसकी गूंज बिहार से दिल्ली तक संसद पहुंच गई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सांसदों ने इस मामले को लेकर संसद के बाहर प्रदर्शन किया।
आरजेडी सांसदों का नीतीश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
आरजेडी सांसद बिहार में नीट छात्रा की मौत और रविवार को पेश हुए बजट 2026 समेत कई मुद्दों को लेकर संसद परिसर के बाहर नीतीश सरकार (Nitish Governement) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। एक आरजेडी सांसद ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी वाली सरकार जनता को ठग रही है।
‘बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं’—आरजेडी का आरोप
आरजेडी सांसदों ने आरोप लगाया कि बिहार में बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने खुद को बचाने के लिए मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी, लेकिन अब तक कोई ठोस खुलासा नहीं हुआ है। आरोप लगाया गया कि नीतीश सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।
मीसा भारती ने उठाए सरकार पर सवाल
आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि उनकी पार्टी नीट छात्रा को न्याय दिलाने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश की जनता के साथ गलत कर रही है।
मीसा भारती ने सवाल उठाया, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछना चाहती हूं कि महिलाओं से इन्हें इतनी घृणा क्यों है?”
अन्य पढ़े: हर 20 मिनट में गिरफ्तारी? अमेरिका में भारतीयों पर असर!
बजट 2026 को लेकर भी केंद्र पर हमला
वहीं आम बजट 2026 को लेकर भी आरजेडी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। आरजेडी नेता मनोज झा समेत अन्य नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने एक बार फिर बिहार की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि इस बार भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को नजरअंदाज किया गया।
Read More :