తెలుగు | Epaper

Bihar- 08 फरवरी से बिहार में फिर जनसंवाद करेंगे प्रशांत किशोर

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bihar- 08 फरवरी से बिहार में फिर जनसंवाद करेंगे प्रशांत किशोर

पटना । जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) एक बार फिर बिहार की सियासत में सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं। आगामी 08 फरवरी से वह राज्यव्यापी बिहार भ्रमण पर निकलेंगे, जहां विभिन्न जिलों में जाकर सीधे जनता से संवाद करेंगे और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों पर लोगों की राय जानेंगे।

चुनाव के बाद पहली जनसंवाद यात्रा

जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती (Manoj Bharti) ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बिहार चुनाव (Bihar Election) के बाद पार्टी मंथन के दौर से गुजर रही थी और अब प्रशांत किशोर दोबारा जनसंवाद की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव के बाद प्रशांत किशोर की पहली जनसंवाद यात्रा होगी।

बजट और हालात पर जनता से ली जाएगी राय

मनोज भारती ने कहा कि बिहार भ्रमण के दौरान प्रशांत किशोर राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर बजट और प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को लेकर जनता से सीधा संवाद करेंगे और उनकी राय लेंगे।

बिहार बजट पर जनसुराज की नाराजगी

प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही में पेश किए गए वर्ष 2026-27 के बिहार बजट पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्य का बजट भाषण मात्र 11 मिनट 43 सेकंड में समाप्त हो गया, जो यह दर्शाता है कि सरकार बिहार के लोगों के प्रति कितनी गंभीर है।

शिक्षा-स्वास्थ्य में कटौती, कल्याण योजनाओं पर खर्च बढ़ा

इस दौरान जनसुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ कुमार ने कहा कि सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अहम क्षेत्रों में बजट कटौती की है, जबकि कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च 38 हजार करोड़ से बढ़ाकर 58,909 करोड़ रुपए कर दिया गया है। उन्होंने इसे प्राथमिकताओं का गंभीर असंतुलन बताया।

कम फिस्कल डेफिसिट, फिर भी भारी कर्ज

जनसुराज नेताओं ने कहा कि पूरे देश में सबसे कम फिस्कल डेफिसिट बिहार का है, इसके बावजूद राज्य पहले से ही करीब 50 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है।

रोजगार को लेकर सरकार से सवाल

पार्टी नेताओं ने सरकार से सवाल किया कि अगले पांच वर्षों में बिहार में रोजगार और नौकरियां किन सेक्टरों में सृजित की जाएंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने सहयोग से हाथ खींच लिया, तो 12 प्रतिशत फिस्कल डेफिसिट के साथ बिहार अगले पांच वर्षों में आर्थिक रूप से दिवालिया होने की स्थिति में पहुंच सकता है।

बजट जनता की जरूरतों से दूर: जनसुराज

जनसुराज नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यह बजट बिहार की वास्तविक जरूरतों और चुनौतियों का समाधान नहीं करता। पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी।

अन्य पढ़े: Delhi- संसद गेट पर निलंबित सांसदों का प्रदर्शन, पोस्टरों से पीएम पर समझौते का आरोप

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

इस संवाददाता सम्मेलन को जनसुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ कुमार और मीडिया प्रभारी ओबैदुर रहमान ने संबोधित किया

Read More :

National- रिजिजू ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, स्पीकर चैंबर का वीडियो किया जारी

National- रिजिजू ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, स्पीकर चैंबर का वीडियो किया जारी

90 घंटे बाद गिरफ्तार

90 घंटे बाद गिरफ्तार

आईआईटी रुड़की छात्र की गंगनहर में डूबने से मौत

आईआईटी रुड़की छात्र की गंगनहर में डूबने से मौत

Moscow- रूस में व्हाट्सएप पर बैन की तैयारी, स्वदेशी ऐप मैक्स को बढ़ावा

Moscow- रूस में व्हाट्सएप पर बैन की तैयारी, स्वदेशी ऐप मैक्स को बढ़ावा

वैलेंटाइन वीक, मां ने Rose Day पर बेटे की हत्या की

वैलेंटाइन वीक, मां ने Rose Day पर बेटे की हत्या की

Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

 बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे 1000 भक्त

 बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे 1000 भक्त

पहले होने वाले दामाद संग गई, अब बहनोई के साथ गायब

पहले होने वाले दामाद संग गई, अब बहनोई के साथ गायब

National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

मनीष के कमरे से मिला अजीबोगरीब सामान

मनीष के कमरे से मिला अजीबोगरीब सामान

National- न्याय व्यवस्था पर बोझ, देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर केवल 22 जज

National- न्याय व्यवस्था पर बोझ, देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर केवल 22 जज

National- UNSC रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले के पास धमाका जैश ने कराया, पाकिस्तान फिर घिरा

National- UNSC रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले के पास धमाका जैश ने कराया, पाकिस्तान फिर घिरा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870