Romario Shepherd hat-trick : टी20 विश्व कप 2026 में West Indies ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑलराउंडर Romario Shepherd ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने एक ही ओवर में हैट्रिक समेत चार विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। वेस्टइंडीज़ ने यह मैच 35 रनों से जीत लिया।
कोलकाता के Eden Gardens में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज़ ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 182 रन बनाए। शिमरॉन हेटमायर ने 36 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 छक्के शामिल थे। ब्रैंडन किंग और रोवमैन पॉवेल ने भी अहम योगदान दिया।
अन्य पढ़े: अमेरिका-ईरान तनाव
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Scotland की टीम (Romario Shepherd hat-trick) शेफर्ड की घातक गेंदबाज़ी के सामने टिक नहीं सकी। 17वें ओवर में उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हैट्रिक पूरी की और उसी ओवर में चौथा विकेट भी झटका। उन्होंने 3 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए।
स्कॉटलैंड की ओर से रिची बेरिंगटन और टॉम ब्रूस ने संघर्ष किया, लेकिन टीम 18.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज़ ने ग्रुप-सी में दो अहम अंक अपने नाम कर लिए।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :