తెలుగు | Epaper

National-भारतीय शादियों का ट्रेंड बदला, विदेशी डेस्टिनेशन बने पहली पसंद

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National-भारतीय शादियों का ट्रेंड बदला, विदेशी डेस्टिनेशन बने पहली पसंद

नई दिल्ली। भारतीय शादियों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब शादियां सिर्फ देश के बैंक्वेट हॉल या पारंपरिक स्थलों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि विदेशी समुद्र तटों, यूरोपीय शहरों और लग्जरी पैलेस रिसॉर्ट्स तक पहुंच गई हैं। इस बदलते ट्रेंड का असर ट्रैवल और इंश्योरेंस (Travel and Insurance) सेक्टर के आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है।

विदेशी डेस्टिनेशंस की ओर बढ़ता झुकाव

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय डेस्टिनेशन वेडिंग्स के लिए थाईलैंड (Thiland) सबसे पसंदीदा विदेशी ठिकाने के रूप में उभरा है।

थाईलैंड टॉप पर, वियतनाम-श्रीलंका भी पसंदीदा

थाईलैंड के अलावा वियतनाम और श्रीलंका (Srilanka) जैसे देश कम बजट में खूबसूरत और सुविधाजनक विकल्प बन रहे हैं। वहीं, इटली, स्पेन और ग्रीस जैसे यूरोपीय देश हाई-बजट शादियों के लिए चुने जा रहे हैं।ओमान और मालदीव भी सीमित मेहमानों के साथ निजी और लग्जरी वेडिंग सेरेमनी के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

डेस्टिनेशन वेडिंग से इंश्योरेंस डिमांड में उछाल

पॉलिसी बाजार की रिपोर्ट के अनुसार, डेस्टिनेशन वेडिंग से जुड़े ट्रैवल इंश्योरेंस की मांग में 2023 से 2024 के बीच 27.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शादी अब वेकेशन के साथ जुड़ा अनुभव

विशेषज्ञों का कहना है कि अब लोग शादी को सिर्फ पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि वेकेशन और अंतरराष्ट्रीय यात्रा के अवसर के रूप में भी देख रहे हैं। ग्रैंड व्यू रिसर्च के मुताबिक, वैश्विक वेडिंग टूरिज्म मार्केट 2033 तक 55 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

भारत में करोड़ों के बजट वाली शादियों में डेस्टिनेशन का चलन

क्रेडीफाई और फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि भारत में एक करोड़ रुपये से अधिक बजट वाली 60 प्रतिशत से ज्यादा शादियां अब डेस्टिनेशन वेडिंग के रूप में हो रही हैं।भारत में राजस्थान अब भी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सबसे लोकप्रिय राज्य बना हुआ है। जैसलमेर, जयपुर और जोधपुर के महल शाही अनुभव देते हैं। राजस्थान के अलावा गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में शादी करने वाले जोड़ों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

मुंबई-बेंगलुरु आगे, टियर-2 शहरों से भी बढ़ा रुझान

शहरों की बात करें तो मुंबई (16%), बेंगलुरु (13%) और दिल्ली (8%) इस ट्रेंड में सबसे आगे हैं। हैदराबाद और चेन्नई भी तेजी से इसमें शामिल हो रहे हैं।

अन्य पढ़े: जुमे की नमाज़ के दौरान शिया मस्जिद में धमाका

जेन जी और मिलेनियल्स बदल रहे शादी की सोच

विशेषज्ञों के अनुसार, जेन जी के 49 प्रतिशत युवा और करीब 33 प्रतिशत मिलेनियल्स घर से दूर शादी करना पसंद कर रहे हैं, जो इस बदलते ट्रेंड को साफ दर्शाता है।

Read More :

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

हवा में उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

Delhi- 25 साल का इंतजार खत्म- देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

MP News- मध्य प्रदेश के बालाघाट में हादसा- कार पलटते ही लगी आग, तीन की दर्दनाक मौत

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

Man ki Baat- मन की बात में पीएम मोदी का बड़ा संदेश- सचेत रहें, गलत सूचनाओं से दूर रहें

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National- रेमंड समूह के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National -केरल में गरजे पीएम मोदी, बंगाल-असम में उम्मीदवारों पर मंथन कर रही कांग्रेस

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- भारत की नई रणनीति, हाईटेक ड्रोन से सीमा पर कड़ी निगरानी

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

National- रसोई खर्च बढ़ा, गैस सिलेंडर महंगा होने से आम जनता बेहाल

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- बिहार में जमीन खरीदने का खर्च बढ़ेगा, अप्रैल से नए रेट लागू संभव

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

Bihar- राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला कदम आज इस्तीफा देंगे नितिन नवीन

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870