Epstein files : जेफ्री एप्सटीन फाइल्स से जुड़ी चौंकाने वाली जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। अमेरिकी फाइनेंसर जेफ्री एप्सटीन ने एक निजी द्वीप खरीदकर वहां एक गुप्त साम्राज्य खड़ा कर लिया था, जहां आम लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित था। इस द्वीप तक पहुंचने के लिए उसके पास निजी जेट था और वहां केवल शक्तिशाली नेता, अरबपति निवेशक और प्रभावशाली बिज़नेसमैन ही जाया करते थे।
एप्सटीन पर नाबालिग लड़कियों की तस्करी, यौन शोषण और अमानवीय व्यवहार जैसे गंभीर आरोप पहले से ही लगे हुए हैं। लेकिन अब जो खुलासे सामने आ रहे हैं, वे और भी डरावने हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, एप्सटीन का सपना अपनी ही डीएनए से एक “सुपीरियर ह्यूमन रेस” तैयार करने का था।
अन्य पढ़े: जुमे की नमाज़ के दौरान शिया मस्जिद में धमाका
रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यू मैक्सिको स्थित उसके ‘जोरो रैंच’ को एक तरह की “बेबी फैक्ट्री” में बदलने की योजना थी। वह एक साथ कई महिलाओं को आर्टिफिशियल (Epstein files) इनसेमिनेशन के जरिए गर्भवती कर सैकड़ों बच्चे पैदा करना चाहता था। वह यूजेनिक्स जैसे विवादित सिद्धांतों में विश्वास करता था, जिसकी तुलना नाजी दौर की अमानवीय सोच से की जा रही है।
इतना ही नहीं, एप्सटीन ने अपनी इन विचारधाराओं को बढ़ावा देने के लिए नामी वैज्ञानिकों को निजी पार्टियों में बुलाया और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को करोड़ों का दान दिया। कुछ वैज्ञानिकों ने उसे “बौद्धिक धोखेबाज़” बताया, जबकि कई लोग पैसों के लालच में चुप रहे। उसकी मौत के बाद भी उससे जुड़े लाखों दस्तावेज़ जांच के दायरे में हैं, जो इस मामले को सिर्फ यौन अपराध नहीं बल्कि मानवाधिकारों पर गंभीर हमला साबित करते हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :