लाहौर में ICC-PCB की 5 घंटे चली बैठक, आज आ सकता है अंतिम फैसला
स्पोर्ट्स डेस्क: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो(Colombo) के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले भारत-पाकिस्तान(India-Pak) मैच पर आज अंतिम मुहर लग सकती है। रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ICC के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा और PCB प्रमुख मोहसिन नकवी के बीच करीब पांच घंटे तक बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक, ICC ने पाकिस्तान को साफ कर दिया है कि इस मैच के रद्द होने से ब्रॉडकास्टर्स और बोर्ड को करोड़ों डॉलर का नुकसान होगा, जिसका सीधा असर पाकिस्तान के रेवेन्यू शेयर पर पड़ सकता है। इस दबाव के बाद पाकिस्तान के रुख में नरमी देखी गई है।
पाकिस्तान की 3 कड़ी शर्तें और सौदेबाजी
बॉयकॉट का फैसला वापस लेने के बदले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC के सामने तीन मुख्य शर्तें रखी हैं। पहली शर्त ICC रेवेन्यू में हिस्सेदारी बढ़ाना है (वर्तमान में पाकिस्तान को 5.75% हिस्सा मिलता है)। दूसरी शर्त भारत(India-Pak) के साथ द्विपक्षीय सीरीज की बहाली और तीसरी सबसे दिलचस्प शर्त ‘हैंडशेक प्रोटोकॉल’ को सख्ती से लागू करना है। दरअसल, पिछले साल एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों द्वारा हाथ न मिलाने की घटना से PCB नाराज था और अब वह चाहता है कि खेल भावना के तहत मैदान पर प्रोटोकॉल का पालन हो।
अन्य पढ़े: चीन में भारत का जलवा, तेजस्विन शंकर ने जीता गोल्ड!
श्रीलंका की अपील और वित्तीय दबाव
मैच के आयोजन को लेकर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने भी पाकिस्तान को भावुक पत्र लिखा है। श्रीलंका का कहना है कि वे भारत(India-Pak) के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं और अगर यह मैच नहीं होता है, तो उनके पर्यटन और राजस्व को भारी चोट पहुंचेगी। ICC ने चेतावनी दी है कि यदि पाकिस्तान केवल एक मैच का बॉयकॉट करता है, तो इसे ‘फोर्स मैज्योर’ (Force Majeure) नहीं माना जाएगा और बोर्ड पर भारी जुर्माना या निलंबन जैसी कार्रवाई भी हो सकती है। अब अंतिम फैसला पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अगले 24 घंटों में लेना है।
पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच के बॉयकॉट का फैसला क्यों लिया था?
पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए लिया था। दरअसल, सुरक्षा चिंताओं के कारण बांग्लादेश ने भारत(India-Pak) में खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद ICC ने बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया था।
अगर पाकिस्तान मैच नहीं खेलता है, तो टीम इंडिया को क्या फायदा होगा?
ICC के नियमों के अनुसार, यदि कोई टीम मैच के लिए मैदान पर नहीं उतरती है, तो विपक्षी टीम (भारत) को ‘वॉकओवर’ मिल जाएगा और उन्हें बिना खेले ही 2 अंक मिल जाएंगे। हालांकि, ब्रॉडकास्टर्स और प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ा आर्थिक और मनोरंजन का नुकसान होगा।
अन्य पढ़े: