2031 World Cup : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पर पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नया दबाव बनाना शुरू कर दिया है। भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार पर चल रही बातचीत के बीच अब 2031 वनडे वर्ल्ड कप तक हाइब्रिड मॉडल बढ़ाने की मांग सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल 2027 तक लागू हाइब्रिड मॉडल को 2031 विश्व कप तक जारी रखने पर PCB और BCB जोर दे रहे हैं। अगर ICC इस प्रस्ताव को मान लेता है, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत में अपने मैच खेलने के बजाय बांग्लादेश में मुकाबले खेल सकते हैं।
अन्य पढ़े: DGP : ऑल इंडिया पुलिस फुटबॉल चैंपियनशिप की तैयारी, डीजीपी ने की समीक्षा
इस मुद्दे पर चर्चा के लिए लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ICC, PCB और BCB के वरिष्ठ अधिकारियों की अहम बैठक हुई। पाकिस्तान सरकार की मंजूरी के बाद ही अंतिम फैसला आने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, PCB ने हाइब्रिड मॉडल के अलावा मुआवजा बढ़ाने, टूर्नामेंट से हटने पर भी भागीदारी शुल्क और भविष्य में एक और ICC इवेंट की मेजबानी जैसे प्रस्ताव भी रखे हैं। इससे यह विवाद और जटिल होता नजर आ रहा है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :