Ranji Trophy 2026 : रणजी ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में बंगाल के बल्लेबाज सुदीप कुमार घरामी एक बड़े रिकॉर्ड से बेहद करीब रह गए। आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में वह मात्र एक रन से तिहरा शतक बनाने से चूक गए। 299 रन पर आउट होना क्रिकेट इतिहास की सबसे दुर्लभ घटनाओं में से एक माना जा रहा है।
घरामी ने इस यादगार पारी में 596 गेंदों का सामना करते हुए 31 चौके और 6 छक्के लगाए। जब बंगाल की टीम 153 रन पर 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, तब घरामी ने क्रीज पर टिककर टीम को संभाला और बड़े स्कोर की नींव रखी।
आंध्र प्रदेश के गेंदबाज शेख रशीद की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर 299 के स्कोर पर आउट हुए घरामी, रणजी ट्रॉफी इतिहास में 299 रन पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 1988 में शंतनु सुगवेकर 299 पर नाबाद रहे थे, लेकिन आउट होने का यह पहला मामला है।
अन्य पढ़े: जुमे की नमाज़ के दौरान शिया मस्जिद में धमाका
इस पारी में सुमंत गुप्ता (81) और विकेटकीपर (Ranji Trophy 2026) शाकिर हबीब गांधी (95) ने भी अहम योगदान दिया। अंत में मोहम्मद शमी ने 33 गेंदों में 53 रन बनाकर बंगाल को 629 रन तक पहुंचाया। जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम 295 रन पर सिमट गई।
सुदीप घरामी पश्चिम बंगाल के नaihati से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एक बढ़ई हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने बेटे के क्रिकेट सपने को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। घरामी फिलहाल बंगाल के लिए तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं और आने वाले समय में आईपीएल व भारतीय टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :