महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का पावन पर्व है। धार्मिक मान्यता है कि इस समय देखे गए कुछ सपने विशेष संकेत देते हैं। अगर महाशिवरात्रि से पहले आपको सपने में कुछ खास चीजें नजर आएं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्वप्न संकेतों के बारे में।
सपने में शिवलिंग दिखना
अगर आपको सपने में शिवलिंग दिखाई दे, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है।
- जीवन में सकारात्मक बदलाव का संकेत
- रुके हुए कार्यों के पूरे होने की संभावना
- आध्यात्मिक उन्नति का संकेत
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाई जाएगी। अगर इससे पहले आपके सपने में ये चीजें नजर आई हैं तो समझिए आपकी किस्मत चमकने वाली है।
Maha Shivratri Special: हर साल फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाता है। इस साल यह पावन तिथि 15 फरवरी को पड़ रही है। इसी दिन भक्तगण व्रत कर भोलेनाथ के साथ ही माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करेंगे। पूरे देश में (Maha Shivratri ) महाशिवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भव्य तरीके से शिव बारात निकाली जाती है और मंदिरों में विशेष पूजा, अनुष्ठान किए जाते हैं। इसके अलावा रुद्राभिषेक और शिवलिंग जलाभिषेक के लिए भी महाशिवरात्रि का दिन अत्यंत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
सके अलावा महाशिवरात्रि से पहले सपने में इन चीजों का नजर आना भी शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, भगवान शंकर से जुड़ी ये चीजें अगर सपने में देख रहे हैं तो यह बेहद ही शुभ सपना होता है। इस सपना का मतलब होता है कि आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे और साथ ही आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। अगर आपने महाशिवरात्रि से पहले भगवान शिव की प्रिय चीजों को सपने में देखा है तो समझिए आपकी किस्मत बदलने वाली है। तो आइए जानते हैं वो शुभ सपने कौनसे हैं।
बेलपत्र
महाशिवरात्रि से पहले या उस दिन ही सपने में बेलपत्र (Belpatra) देखना बहुत ही शुभ संकेत होता है। बेलपत्र का सपने में नजर आने का अर्थ है कि आपके घर में धन-समृद्धि का आगमन होगा। इतना ही नहीं आपकी जो भी आर्थिक समस्याएं थी वो सब दूर हो जाएंगी। आपको आय में बढ़ोतरी होगी और घर का भंडार धन-धान्य से भर जाएगा। आपको बता दें कि बेलपत्र महादेव को अति प्रिय है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक लोटा जल और कुछ बेलपत्र भी काफी होते हैं।
नंदी
नंदी भगवान शिव का वाहन है। अगर महाशिवरात्रि से पहले सपने में नंदी के दर्शन हुए तो इसका मतलब है कि आपका भाग्य जागने वाला है। सपने में नंदी देखने का अर्थ है कि भोलेनाथ आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं और जल्द ही आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
अन्य पढ़े: National- केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, हेलीकॉप्टर उड़ानें सीमित, शटल सेवा में 30% कटौती
शिवलिंग का जलाभिषेक
अगर आप सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए खुद को देख रहे हैं तो यह शुभ सपना है। इस सपने का मतलब होता है कि आपके ऊपर महादेव की विशेष कृपा बरसने वाली है। महाशिवरात्रि से पहले ऐसा सपना देखना बहुत ही सौभाग्यशाली माना गया है।
शिवलिंग के दर्शन
महाशिवरात्रि से पहले सपने में शिवलिंग के दर्शन होना अत्यंत ही शुभ सपना होता है। सपने में शिवलिंग देखने का मतलब है कि आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी और आपके सभी काम बिना बाधा के पूरे होंगे।
अन्य पढ़े: