Bangladesh elections 2026 : बांग्लादेश में 13वीं संसदीय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के 15 वर्षों के शासन के अंत और 2024 के छात्र आंदोलन के बाद यह पहली राष्ट्रीय चुनाव प्रक्रिया है। वर्तमान में अंतरिम सरकार का नेतृत्व नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस कर रहे हैं।
मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और जमात-ए-इस्लामी गठबंधन के बीच है। 17 वर्षों के निर्वासन के बाद लौटे तारिक रहमान बीएनपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। अवामी लीग पर प्रतिबंध के कारण वह इस चुनाव में भाग नहीं ले रही है।
अन्य पढ़े: रूस का अमेरिका पर बड़ा आरोप
हसीना के सत्ता से हटने के बाद भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव देखा गया है। विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में हसीना को सजा सुनाए जाने और भारत द्वारा (Bangladesh elections 2026) शरण देने के मुद्दे ने संबंधों को प्रभावित किया है। इस बीच अंतरिम सरकार चीन और पाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। ऐसे में इन चुनावों पर भारत की भी करीबी नजर है।
कुल 300 सीटों में से एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण 299 सीटों पर मतदान हो रहा है। लगभग 12.7 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और करीब 9 लाख कर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान के बाद अगले दिन परिणाम आने की संभावना है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :