Canada school shooting : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस घटना को 18 वर्षीय जेसी वैन रूट्सेलार ने अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली।
मृतकों में आरोपी की मां और भाई भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पहले घर में गोलीबारी की गई और फिर नजदीकी हाईस्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस हमले में एक शिक्षिका और 12–13 साल के पांच छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के दो मिनट के भीतर वे स्कूल पहुंच गए थे। लाइब्रेरी और सीढ़ियों के पास शव पड़े मिले, जिसे उन्होंने बेहद दुखद दृश्य बताया।
अन्य पढ़े: बांग्लादेश चुनाव में खूनी संघर्ष
मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल
अधिकारियों ने स्वीकार किया कि आरोपी लंबे समय से मानसिक (Canada school shooting) स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। हथियारों को लेकर पहले भी शिकायतें मिली थीं। एक बार हथियार जब्त भी किए गए थे, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत वापस करने पड़े।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संवेदना प्रकट की। इस घटना के बाद देश में बंदूक नियंत्रण कानून और मानसिक स्वास्थ्य प्रणाली को लेकर बहस तेज हो गई है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :