తెలుగు | Epaper

Jharkhand : वैलेंटाइन वीक, मां ने Rose Day पर बेटे की हत्या की

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Jharkhand : वैलेंटाइन वीक, मां ने Rose Day पर बेटे की हत्या की

झारखंड के साहिबगंज में अवैध संबंध के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने नाबालिग बेटे की हत्या कर दी. बेटे को मां के अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी और वह इसका विरोध कर रहा था.

झारखंड के साहिबगंज जिले (Sahibganj district) में अवैध संबंध में बाधा बनने पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने नाबालिग बेटे की हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को तालाब में फेंक किया और लोगों को गुमराह करने के लिए अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया. पुलिस ने मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया है. घटना साहिबगंज जिले के बरहड़वा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव की है.

मृतक के पिता हेमंत साहा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही थी. घटना 7 फरवरी की रात में हुई थी. वेलेंटाइन वीक (Valentine Week) चल रहा है और 7 फरवरी को रोज डे होता है. मामले का खुलासा करते हुए बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि मृतक नाबालिग आयुष कुमार ने अपनी मां मीनू देवी को उनके प्रेमी रोहित साहा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. महिला का प्रेमी रिश्ते में उसका भांजा लगता है. उसके बाद दोनों के अवैध संबंध को लेकर वह विरोध करने लगा था.

अन्य पढ़े: USA- नेतन्याहू के स्वागत को तैयार वॉशिंगटन, डोनाल्ड ट्रंप से अहम मुलाकात आज

संबंध का खुलासा होने का था डर

संबंध का खुलासा होने के डर से झारखंड महिला और उसके प्रेमी ने नाबालिग के हत्या की योजना बनाई. दोनों ने मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हत्या कर शव को तालाब के किनारे झाड़ियां में फेंक दिया. उसके बाद आरोपियों ने अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या करने की बात कहकर लोगों को गुमराह किया. मृतक के शरीर पर गला घोटने और नाखून के निशान थे. इस घटना की चर्चा गांव में ही नहीं बल्कि पूरे जिले भर में हो रही है.

महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

नाबालिग की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं साहिबगंज जिला की घटना से पहले रांची जिला अंतर्गत तमाड़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों में धोखा देकर शंकर नायक नाम के युवक के द्वारा दूसरे जगह शादी तय करने की बात से नाराज उसकी भाभी गीता देवी ने अपने पति बलदेव मछुवा के साथ मिलकर चाय में जहर मिलाकर शंकर की हत्या कर दी थी.

अन्य पढ़े:

Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

 बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे 1000 भक्त

 बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे 1000 भक्त

पहले होने वाले दामाद संग गई, अब बहनोई के साथ गायब

पहले होने वाले दामाद संग गई, अब बहनोई के साथ गायब

National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

मनीष के कमरे से मिला अजीबोगरीब सामान

मनीष के कमरे से मिला अजीबोगरीब सामान

National- न्याय व्यवस्था पर बोझ, देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर केवल 22 जज

National- न्याय व्यवस्था पर बोझ, देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर केवल 22 जज

National- UNSC रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले के पास धमाका जैश ने कराया, पाकिस्तान फिर घिरा

National- UNSC रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले के पास धमाका जैश ने कराया, पाकिस्तान फिर घिरा

WB- कोयला घोटाला- ईडी की छापेमारी में करोड़ों नकद और जेवरात बरामद

WB- कोयला घोटाला- ईडी की छापेमारी में करोड़ों नकद और जेवरात बरामद

नरवणे की किताब लीक? ग्लोबल बाजार में हंगामा!

नरवणे की किताब लीक? ग्लोबल बाजार में हंगामा!

सोना फिर उछला, चांदी स्थिर! आज के रेट

सोना फिर उछला, चांदी स्थिर! आज के रेट

6G में भारत वर्ल्ड लीडर? सिंधिया का दावा!

6G में भारत वर्ल्ड लीडर? सिंधिया का दावा!

12 फरवरी को भारत बंद, क्या रहेगा बंद, क्या रहेगा खुला?

12 फरवरी को भारत बंद, क्या रहेगा बंद, क्या रहेगा खुला?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870