తెలుగు | Epaper

UP : आईआईटी रुड़की छात्र की गंगनहर में डूबने से मौत

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
UP : आईआईटी रुड़की छात्र की गंगनहर में डूबने से मौत

आईआईटी रुड़की का एक छात्र गंगनहर में डूब गया। हादसा तब हुआ जब उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूबते ही आंखों से ओझल हो गया।

आईआईटी रुड़की का छात्र आशीष (Ashish) नहीं जानता था कि गंगनहर का ये किनारा उसके लिए आखिरी साबित होगा। टहलते वक्त अचानक उसका पैर फिसला और वो सीधे उफनती गंगनहर में जा गिरा।

रुड़की में गंगनहर की लहरों ने एक और जिंदगी को निगल लिया है। जिसे आप सिर्फ एक हादसा समझ रहे हैं, वो चंद सेकंड की लापरवाही का खौफनाक नतीजा है। देखिए कैसे आईआईटी रुड़की का एक होनहार छात्र अपनी आंखों के सामने लहरों में ओझल हो गया!

मामला रुड़की के नगर निगम गंगनहर पुल (ganganahar pul) का है। बुधवार का दिन था, धूप खिली थीऔर IIT रुड़की में एमबीए की पढ़ाई कर रहा आशीष शुक्ला अपने दोस्तों के साथ सोलानी पार्क में सुकून के पल बिताने आया था। बनारस का रहने वाला आशीष नहीं जानता था कि गंगनहर का ये किनारा उसके लिए आखिरी साबित होगा।

दोस्त चिल्लाते रह गए, आशीष लहरों में गुम हो गया

बताया जा रहा है कि टहलते वक्त अचानक आशीष का पैर फिसला और वो सीधे उफनती गंगनहर में जा गिरा। बहाव इतना तेज था कि आशीष को संभलने का एक मौका तक नहीं मिला। किनारे पर खड़े दोस्त चिल्लाते रह गए, लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन देखते ही देखते आशीष लहरों के बीच कहीं गुम हो गया।

अन्य पढ़े: National- UNSC रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले के पास धमाका जैश ने कराया, पाकिस्तान फिर घिरा

घंटों बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं

हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से नहर के कोने-कोने को खंगाला जा रहा है, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी आशीष का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस और प्रशासन बार-बार चेतावनी दे रहे हैं कि नहर के किनारे न जाएं, लेकिन ऐसी लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही।

वाराणसी में बैठे परिजनों का बुरा हाल

एक हंसता-खेलता छात्र जिसका भविष्य संवरने वाला था, आज उसकी तलाश गहरे पानी में की जा रही है। वाराणसी में बैठे परिजनों का बुरा हाल है। प्रशासन एक बार फिर अपील कर रहा है नहर किनारे सेल्फी और मौज-मस्ती से बचें, क्योंकि पानी का ये तेज बहाव किसी का दोस्त नहीं है।

अन्य पढ़े:

Moscow- रूस में व्हाट्सएप पर बैन की तैयारी, स्वदेशी ऐप मैक्स को बढ़ावा

Moscow- रूस में व्हाट्सएप पर बैन की तैयारी, स्वदेशी ऐप मैक्स को बढ़ावा

वैलेंटाइन वीक, मां ने Rose Day पर बेटे की हत्या की

वैलेंटाइन वीक, मां ने Rose Day पर बेटे की हत्या की

Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

 बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे 1000 भक्त

 बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे 1000 भक्त

पहले होने वाले दामाद संग गई, अब बहनोई के साथ गायब

पहले होने वाले दामाद संग गई, अब बहनोई के साथ गायब

National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

मनीष के कमरे से मिला अजीबोगरीब सामान

मनीष के कमरे से मिला अजीबोगरीब सामान

National- न्याय व्यवस्था पर बोझ, देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर केवल 22 जज

National- न्याय व्यवस्था पर बोझ, देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर केवल 22 जज

National- UNSC रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले के पास धमाका जैश ने कराया, पाकिस्तान फिर घिरा

National- UNSC रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले के पास धमाका जैश ने कराया, पाकिस्तान फिर घिरा

WB- कोयला घोटाला- ईडी की छापेमारी में करोड़ों नकद और जेवरात बरामद

WB- कोयला घोटाला- ईडी की छापेमारी में करोड़ों नकद और जेवरात बरामद

नरवणे की किताब लीक? ग्लोबल बाजार में हंगामा!

नरवणे की किताब लीक? ग्लोबल बाजार में हंगामा!

सोना फिर उछला, चांदी स्थिर! आज के रेट

सोना फिर उछला, चांदी स्थिर! आज के रेट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870