తెలుగు | Epaper

Kanpur : शिवम मिश्रा हिट एंड रन केस: 90 घंटे बाद गिरफ्तार

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Kanpur : शिवम मिश्रा हिट एंड रन केस: 90 घंटे बाद गिरफ्तार

90 घंटे की तलाश के बाद पुलिस ने आखिरकार शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। वह उस हिट एंड रन हादसे का मुख्य आरोपी है जिसमें 6 लोग लैंबॉर्गिनी से कुचले गए थे।

Kanpur Lamborghini Hit Run Case: आजकल कानपुर का हिट एंड रन केस काफी चर्चाओं में बना हुआ है. हर दिन नए-नए पहलू सामने आ रहे हैं. कहा जा रहा है कि जब हादसा हुआ तो ड्राइवर गाड़ी चला रहा था, जबकि वीडियो ने कुछ और ही बयां कर दिया. वीडियो में साफ दिख रहा था कि गाड़ी शिवम मिश्रा चला रहा था. अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Kanpur Lamborghini Accident Case News Update: कानपुर (Kanpur) की सड़कों पर छह लोगों को अपनी तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी से रौंदने वाला शिवम मिश्रा आखिरकार गिरफ्तार हो चुका है. सूत्रों की माने तो 90 घंटे के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने लैंबॉर्गिनी कार चलाने वाले शिवम को गिरफ्तार कर लिया।

शिवम मिश्रा

आरोपी शिवम मिश्रा (Shivam Mishra) को छह बंगलिया रोड के पास से गिरफ्तार किया है. कानपुर ग्वालटोली थाने की पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी को कोर्ट लेकर जा रही है, शिवम मिश्रा करीब 90 घंटे से फरार था. आरोपी शिवम हादसे के बाद से कानपुर में ही था।

14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी

हिंट एंड रन मामले में बीएनस की धारा 35 का पालन न करने पर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है. 14 दिन की न्यायिक न्यायिक विरासत में भेजे जाने के लिए पुलिस ने प्रार्थना पत्र लगाया है।

वहीं शिवम मिश्रा के वकील ने कोर्ट में जमानत अर्जी दी है. वकील ने कहा कि शिवम गाड़ी नहीं चला रहा था, पुलिस ने उसे गलत गिरफ्तार किया है. गाड़ी मोहन ही चला रहा था, शिवम अस्पताल में एडमिट था. पारस अस्पताल से पुलिस ने शिवम को वहां से गिरफ्तार किया है. हम कोर्ट के सामने अपनी दलील रखेंगे कि शिवम गाड़ी नहीं चला रहा था।

मिर्गी के दौरे का बहाना या…?

कानपुर के एक बड़े तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा के वकील मृत्युंजय कुमार ने जो दलीलें पेश कीं, उसने पूरे शहर में आक्रोश पैदा कर दिया है. एक तरफ पीड़ित इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ वकील का दावा है कि शिवम को मिर्गी के दौरे आते हैं और कार वह नहीं, बल्कि उनका ड्राइवर मोहन चला रहा था. शिवम के वकील का कहना है कि एक्सीडेंट के वक्त शिवम की तबीयत खराब थी. लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने इस दावे की धज्जियां उड़ा दी हैं. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद बाउंसर ड्राइविंग सीट से शिवम मिश्रा को बाहर निकाल रहा है।

घटना के तुरंत बाद का वीडियो हुआ था वायरल

नई वीडियो घटना के तुरंत बाद का है. इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि गाड़ी में कोई ड्राइवर मौजूद नहीं है और ड्राइविंग सीट के अंदर शिवम मिश्रा ही बैठा है. बाउंसर अपने हाथों में वॉकिटॉकी लिए कानपुर पुलिस से बात कर रहे है और लोगों को दूर हटने के लिए बोल रहे है. शिवम के पिता और वकील ने अपने आधिकारिक बयान में यह बताया था कि गाड़ी ड्राइवर चला रहा था. मोहन नाम के व्यक्ति द्वारा कोर्ट में एफिडेविट भी दिया गया कि वह गाड़ी चला रहा था।

अन्य पढ़े: MM Naravane book leak : नरवणे की किताब लीक? ग्लोबल बाजार में हंगामा!

कोर्ट में पेश हुआ शिवम

लैंबॉर्गिनी मामले का मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा कोर्ट में पेश हुआ. आज सुबह ही उसकी गिरफ्तारी हुई है. शिवम मिश्रा के वकील ने कहा उसकी गिरफ्तारी गैर कानूनी है. कुछ देर में मजिस्ट्रेट के समक्ष अपनी बात रखेंगे. पारस अस्पताल से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि कानपुर में रविवार की रात 8 फरवरी को तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार से राहगीरों को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में छह लोग घायल भी हो गए थे. जिसके बाद में पुलिस ने इस मामले में शिवम मिश्रा का नाम एफआईआर में जोड़ा. यह घटना शहर के पॉश इलाके ग्वालटोली की ‘वीआईपी रोड’ पर हुई थी. इस भयावह घटना को याद करते हुए चश्मदीदों ने बताया कि कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल से जा टकराई, जिससे मोटरसाइकिल सवार करीब 10 फुट तक हवा में उछल गया।

अन्य पढ़े:

आईआईटी रुड़की छात्र की गंगनहर में डूबने से मौत

आईआईटी रुड़की छात्र की गंगनहर में डूबने से मौत

Moscow- रूस में व्हाट्सएप पर बैन की तैयारी, स्वदेशी ऐप मैक्स को बढ़ावा

Moscow- रूस में व्हाट्सएप पर बैन की तैयारी, स्वदेशी ऐप मैक्स को बढ़ावा

वैलेंटाइन वीक, मां ने Rose Day पर बेटे की हत्या की

वैलेंटाइन वीक, मां ने Rose Day पर बेटे की हत्या की

Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

 बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे 1000 भक्त

 बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे 1000 भक्त

पहले होने वाले दामाद संग गई, अब बहनोई के साथ गायब

पहले होने वाले दामाद संग गई, अब बहनोई के साथ गायब

National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

मनीष के कमरे से मिला अजीबोगरीब सामान

मनीष के कमरे से मिला अजीबोगरीब सामान

National- न्याय व्यवस्था पर बोझ, देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर केवल 22 जज

National- न्याय व्यवस्था पर बोझ, देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर केवल 22 जज

National- UNSC रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले के पास धमाका जैश ने कराया, पाकिस्तान फिर घिरा

National- UNSC रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले के पास धमाका जैश ने कराया, पाकिस्तान फिर घिरा

WB- कोयला घोटाला- ईडी की छापेमारी में करोड़ों नकद और जेवरात बरामद

WB- कोयला घोटाला- ईडी की छापेमारी में करोड़ों नकद और जेवरात बरामद

नरवणे की किताब लीक? ग्लोबल बाजार में हंगामा!

नरवणे की किताब लीक? ग्लोबल बाजार में हंगामा!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870