తెలుగు | Epaper

National- रिजिजू ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, स्पीकर चैंबर का वीडियो किया जारी

Anuj Kumar
Anuj Kumar
National- रिजिजू ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, स्पीकर चैंबर का वीडियो किया जारी

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार 12 फरवरी को लोकसभा में एक बार फिर हंगामे के चलते प्रश्नकाल नहीं चल सका। इसी बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijijiu) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हुए कथित हंगामे का जिक्र किया गया है। रिजिजू ने दावा किया कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी (Priyanka Ganhdi) की मौजूदगी में स्पीकर को अपशब्द कहे। उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा।

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव की चर्चा

वहीं दूसरी ओर, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सरकार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव ला सकती है। खुद रिजिजू ने भी राहुल गांधी द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों के संदर्भ में प्रिविलेज मोशन लाने की बात कही थी।

भाजपा सांसदों के तीखे बयान

बीजेपी सांसद रेखा शर्मा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं और बिना सोचे-समझे किसी का नाम लेकर आरोप लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव लाना उचित कदम है। वहीं भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस देने की बात कही। दुबे ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने उनकी सदस्यता समाप्त करने और आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की है।

अन्य पढ़े: National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

प्रियंका गांधी ने आरोपों को किया खारिज

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रिजिजू के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी ने स्पीकर को गाली नहीं दी। उन्होंने कहा कि एक-दो सांसद भावुक हो गए थे, लेकिन उन्हें उकसाने या बढ़ावा देने का आरोप पूरी तरह झूठ है। प्रियंका ने कहा कि वह चुपचाप बैठी थीं और अंत में शांतिपूर्वक अपनी बात रखी।

Read More :

90 घंटे बाद गिरफ्तार

90 घंटे बाद गिरफ्तार

आईआईटी रुड़की छात्र की गंगनहर में डूबने से मौत

आईआईटी रुड़की छात्र की गंगनहर में डूबने से मौत

Moscow- रूस में व्हाट्सएप पर बैन की तैयारी, स्वदेशी ऐप मैक्स को बढ़ावा

Moscow- रूस में व्हाट्सएप पर बैन की तैयारी, स्वदेशी ऐप मैक्स को बढ़ावा

वैलेंटाइन वीक, मां ने Rose Day पर बेटे की हत्या की

वैलेंटाइन वीक, मां ने Rose Day पर बेटे की हत्या की

Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

Assam- असम में 2.43 लाख वोटरों के नाम हटे, आदिवासी इलाकों में गिरावट

 बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे 1000 भक्त

 बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती में शामिल होंगे 1000 भक्त

पहले होने वाले दामाद संग गई, अब बहनोई के साथ गायब

पहले होने वाले दामाद संग गई, अब बहनोई के साथ गायब

National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

National- 14 से 3 घंटे का सफर, बाबा वैद्यनाथ से पशुपतिनाथ तक बनेगा हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे

मनीष के कमरे से मिला अजीबोगरीब सामान

मनीष के कमरे से मिला अजीबोगरीब सामान

National- न्याय व्यवस्था पर बोझ, देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर केवल 22 जज

National- न्याय व्यवस्था पर बोझ, देश में प्रति दस लाख जनसंख्या पर केवल 22 जज

National- UNSC रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले के पास धमाका जैश ने कराया, पाकिस्तान फिर घिरा

National- UNSC रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले के पास धमाका जैश ने कराया, पाकिस्तान फिर घिरा

WB- कोयला घोटाला- ईडी की छापेमारी में करोड़ों नकद और जेवरात बरामद

WB- कोयला घोटाला- ईडी की छापेमारी में करोड़ों नकद और जेवरात बरामद

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870