తెలుగు | Epaper

CM : मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह को गांधी सरोवर शिलान्यास के लिए आमंत्रित किया

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
CM : मुख्यमंत्री ने राजनाथ सिंह को गांधी सरोवर शिलान्यास के लिए आमंत्रित किया

हैदराबाद । मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (A. Revanth Reddy) ने गुरुवार को नई दिल्ली में विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर तेलंगाना राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री (Defense Minister) राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उन्हें फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित गांधी सरोवर परियोजना के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

गांधी सरोवर परियोजना, मूसी पुनरुद्धार परियोजना का हिस्सा

बैठक के दौरान रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में ईसा और मूसी नदियों के संगम पर चल रही पहल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरवरी 1948 में इसी स्थल पर महात्मा गांधी की अस्थियों का विसर्जन किया गया था। उन्होंने कहा कि गांधी सरोवर परियोजना, मूसी पुनरुद्धार परियोजना का हिस्सा है। केंद्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि बापू घाट को एक प्रमुख शैक्षणिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू और रेल व इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव से अलग-अलग मुलाकात की।

भूमि अधिग्रहण पूर्ण होने के बाद आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाने का आग्रह

नागर विमानन मंत्री से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने वारंगल के मामूनूर हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण पूर्ण होने के बाद आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि कोत्तागुडेम हवाई अड्डे के लिए पलवनचा में स्थान चिह्नित किया गया है और वहां ऑब्स्टेकल लिमिटेशन सरफेस (ओएलएस) सर्वे तथा व्यवहार्यता अध्ययन कराने का अनुरोध किया। साथ ही पेद्दापल्ली जिले में अंतर्गांव हवाई अड्डे के लिए वैकल्पिक स्थल चिन्हित किए जाने की जानकारी देते हुए शीघ्र स्वीकृति की मांग की। बाद में मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य से संबंधित विभिन्न रेल परियोजनाओं पर चर्चा की।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

मोबाइल और बाइक चोरी के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल और बाइक चोरी के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

चार राज्यों से जुड़े मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

चार राज्यों से जुड़े मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

कानून-व्यवस्था बनाए रखने ऐसे अभियान जारी रहेंगे – डीसीपी

कानून-व्यवस्था बनाए रखने ऐसे अभियान जारी रहेंगे – डीसीपी

तेलंगाना नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न- डीजीपी

तेलंगाना नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न- डीजीपी

साइबराबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए नगर निगम चुनाव, सीपी ने किया निरीक्षण

साइबराबाद में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए नगर निगम चुनाव, सीपी ने किया निरीक्षण

सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए

सरकार ने 10 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए

जिला कलेक्टर ने कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

जिला कलेक्टर ने कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया

ऑनलाइन लोन धोखाधड़ी के पांच आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन लोन धोखाधड़ी के पांच आरोपी गिरफ्तार

दुकानों और व्यापारिक परिसरों के मालिकों के साथ पुलिस ने की बैठक

दुकानों और व्यापारिक परिसरों के मालिकों के साथ पुलिस ने की बैठक

खोई हुई बहनें सुरक्षित घर लौटीं, जीडीमेटला पुलिस की त्वरित कार्रवाई

खोई हुई बहनें सुरक्षित घर लौटीं, जीडीमेटला पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जीएचएमसी का विभाजन असंवैधानिक- किशन रेड्डी

जीएचएमसी का विभाजन असंवैधानिक- किशन रेड्डी

सीएम ने कोडंगल में मतदान किया

सीएम ने कोडंगल में मतदान किया

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870