తెలుగు | Epaper

Maharashtra : अकोला में घर में लगी आग में 3 जिंदा झुलसे

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Maharashtra : अकोला में घर में लगी आग में 3 जिंदा झुलसे

महाराष्ट्र के अकोला जिले में गुरुवार शाम एक भीषण आग की घटना में 6 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया जा रहा है, जबकि स्थानीय लोगों ने घर में डीजल रखे होने का आरोप लगाया है.

महाराष्ट्र के अकोला जिले से (Akola) दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. अकोट तहसील के अडगांव बुद्रुक गांव में गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 6 साल की बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, यह आग साप्ताहिक बाजार के पास स्थित शेख इब्राहिम के घर में लगी. मकान में रहने वाले तीनों लोग किरायेदार थे. आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने का मौका तक नहीं पा सके.

मृतकों की पहचान स्वरा प्रभुदास सोलंके (6) और अनिल उकर्डा (Anil Ukarda) चव्हाण (27) के रूप में हुई है, जिन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं रत्ना उकर्डा चव्हाण (55) गंभीर रूप से झुलस गई थीं. उन्हें पहले अकोट ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और बाद में हालत बिगड़ने पर अकोला के शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

आग लगने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की और ग्राम पंचायत ने पानी की व्यवस्था की. सूचना मिलते ही तेल्हारा और अकोट से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

कैसे लगी आग?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घर के अंदर बड़ी मात्रा में डीजल रखा गया था, वह भी असुरक्षित तरीके से. उनका कहना है कि डीजल की वजह से आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण बताया गया है.

घटनास्थल पर अकोट के एसीपी निखिल पाटिल, तहसीलदार महेश रामगुंडे और हिवरखेड़ थाने के अधिकारी मौजूद रहे. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और देर रात तक पंचनामा की कार्रवाई चलती रही.

अन्य पढ़े: PAK- एआई के सपने बेच रहे शहबाज शरीफ

इस घटना में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही भी सामने आई है. झुलसे लोगों को पहले नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं था. प्राथमिक उपचार में देरी के कारण हालात और गंभीर हो गए.

फिलहाल पुलिस ने कहा है कि फॉरेंसिक जांच और अग्निशमन विभाग की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के असली कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. पूरे गांव में इस हादसे के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है.

अन्य पढ़े:

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी! 40 साल बाद दौड़ेंगी डबल डेकर बसें

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

 जेल गए, ताने सहे और अब केजरीवाल–सिसोदिया दोषमुक्त

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

Delhi- शराब नीति केस में राहत, कोर्ट से बरी होने के बाद भावुक हुए अरविंद केजरीवाल

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

6 घंटे तक बस में बंद रहा मासूम

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

National- स्वदेशी स्टील से बना आईएनएस अंजदीप जल्द करेगा नौसेना में प्रवेश

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

Bihar- शादी से लौट रहे लोगों की कार हादसे का शिकार, हाईवे पर ट्रक से भिड़ंत में 3 की मौत

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870