తెలుగు | Epaper

Sensex : सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 82,800 पर

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Sensex : सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 82,800 पर

भारतीय शेयर बाजार में आज सकारात्मक रुख देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में निवेशकों की मजबूत खरीदारी के चलते प्रमुख सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

BSE Sensex में लगभग 150 अंकों की तेजी दर्ज की गई, जिससे यह 82,800 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

  • बैंकिंग और आईटी शेयरों में मजबूती
  • लार्जकैप कंपनियों में निवेशकों की दिलचस्पी
  • सकारात्मक वैश्विक संकेतों का असर

शेयर बाजार में आज यानी 16 फरवरी को बढ़त है। (Sensex) सेंसेक्स करीब 150 अंक की तेजी के साथ 82,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त है, ये 25,550 पर कारोबार कर रहा है। आज एनर्जी और (IT) शेयर्स में बढ़त है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 0.27% गिरकर 56,790 पर पर कारोबार कर रहा।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.23% गिरकर 26,629 पर कारोबार कर रहा।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स आज बंद हैं

अमेरिकी बाजार में 13 फरवरी को मिला-जुला कारोबार

  • डाउ जोन्स 48 अंक (00.9%) की बढ़कर 49,500 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.22% टूटकर 22,546 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 3 अंक (00.5%) बढ़कर 6,836 पर बंद हुआ।

अन्य पढ़े: Gold rate today : सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज रेट क्या?

विदेशी निवेशकों ने 7,395 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 13 फरवरी को 7,395 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,554 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 1,373 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। इस दौरान DIIs ने 9,775 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

बीते हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले पिछले हफ्ते यानी 13 फरवरी को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1048 अंक नीचे 82,627 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 336 अंक की गिरावट रही, ये 25,471 पर बंद हुआ था।

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870