తెలుగు | Epaper

Meerut Metro : 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Meerut Metro : 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

PM मोदी 22 फरवरी को करेंगे उद्घाटन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी सौगात के रूप में मेरठ मेट्रो सेवा शुरू होने जा रही है। हाई-स्पीड और आधुनिक सुविधाओं से लैस यह मेट्रो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा।

परियोजना का उद्घाटन 22 फरवरी को मोदी (Narendra Modi) द्वारा किया जाएगा। उद्घाटन के साथ ही मेरठ शहर को एक नई और आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा मिल जाएगी।

  • अत्याधुनिक स्टेशन सुविधाएं
  • डिजिटल टिकटिंग सिस्टम
  • हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली-मेरठ (Meerut Metro) नमो भारत कॉरिडोर के बचे हुए हिस्से के साथ ही मेरठ मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मोदीपुरम से मेरठ दक्षिण तक इस 23 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर पर कुल 13 स्टेशन होंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने साल 2019 में मेरठ मेट्रो प्रोजेक्ट का काम शुरू हुआ था, जो 7 साल बाद शुरू होने जा रहा है। मेरठ मेट्रो की सबसे खास बात ये होगी कि इसे, नमो भारत के ट्रैक पर ही चलाया जाएगा। इतना ही नहीं, ये नमो भारत के साथ डायरेक्ट कनेक्ट होगी, क्योंकि ये अपने सफर में नमो भारत के लिए बनाए गए स्टेशनों पर रुकते हुए यात्रा पूरी करेगी

मेरठ मेट्रो पर होंगे ये 13 स्टेशन

मोदीपुरम से मेरठ दक्षिण तक इस 23 किमी लंबे मेट्रो कॉरिडोर की शुरुआत मोदीपुरम डिपो स्टेशन से होगी और मेरठ दक्षिण में इसका समापन होगा। मोदीपुरम डिपो से चलने के बाद ये मोदीपुरम, मेरठ उत्तर, दौरली, एमईएस कॉलोनी, बेगमपुल, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर होते हुए मेरठ साउथ 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन पहुंचेगी।

मेरठ मेट्रो अपने सफर में मोदीपुरम, बेगमपुल, शताब्दी नगर और मेरठ साउथ में नमो भारत के लिए बनाए गए स्टेशनों पर रुकेगी। हालांकि, नमो भारत और मेरठ मेट्रो के लिए इन स्टेशनों पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म होंगे। जिन यात्रियों को मोदीपुरम से दिल्ली तक यात्रा करनी है वो मेरठ दक्षिण पर उतरकर नमो भारत ट्रेन ले सकेंगे।

अन्य पढ़े: Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

क्या होगी मेरठ मेट्रो की टाइमिंग्स

मेरठ मेट्रो 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। मेरठ मेट्रो की एक ट्रेन में 700 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। यात्रियों को हर 7 मिनट पर मेट्रो ट्रेन मिलेगी। मेरठ मेट्रो के सभी स्टेशनों पर पीने के पानी, वॉशरूम और दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था की गई है। ये मेरठ मेट्रो का पहला चरण है, जिसके बाद दूसरे चरण में 13 किमी के सेक्शन पर काम शुरू होगा।

मेरठ मेट्रो सोमवार से लेकर शनिवार तक सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक चलेगी। रविवार को इसकी सेवाएं सुबह 8 बजे शुरू होंगी और रात के 10 बजे बंद हो जाएंगी। बताते चलें कि मेट्रो सेवाओं की शुरुआत के साथ ही मेरठ, मेट्रो सुविधा वाला उत्तर प्रदेश का छठां शहर बन जाएगा। यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा, कानपुर, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद में पहले से ही मेट्रो सेवाएं चल रही हैं।

अन्य पढ़े:

Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

Aadhar Card- नए डिजाइन वाला आधार कार्ड, अब सिर्फ फोटो और QR कोड होगा नजर

National- 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील, फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत

National- 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील, फ्रांस से 114 राफेल फाइटर जेट खरीदेगा भारत

Bihar- 33 लाख राशन कार्ड रद्द होंगे, अयोग्य लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई

Bihar- 33 लाख राशन कार्ड रद्द होंगे, अयोग्य लाभार्थियों पर कड़ी कार्रवाई

Lands for Jobs Case- आज कोर्ट में पेश होंगे लालू –राबड़ी, 41 आरोपियों पर टिकी नजरें

Lands for Jobs Case- आज कोर्ट में पेश होंगे लालू –राबड़ी, 41 आरोपियों पर टिकी नजरें

जज को रिश्वत का आरोप, वकील पर बवाल!

जज को रिश्वत का आरोप, वकील पर बवाल!

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज रेट क्या?

सोने की कीमत स्थिर, हैदराबाद में आज रेट क्या?

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870