తెలుగు | Epaper

Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Weather-10 राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, यूपी-एमपी और उत्तराखंड प्रभावित

नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में फरवरी के महीने में मार्च जैसी गर्मी पड़ रही है, लेकिन अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। IMD ने आज और कल यानी 17 और 18 फरवरी 2026 को 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी तक इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्रभावित राज्यों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) लद्दाख, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) राजस्थान, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु शामिल हैं।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बारिश/बर्फबारी

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 17 और 18 फरवरी को वेस्टर्न हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश (Middile Rain) और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। नॉर्थवेस्ट इंडिया के मैदानी हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 18 फरवरी तक ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यूपी में आज का मौसम

पश्चिमी यूपी के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 17 और 18 फरवरी को मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद और नोएडा में छिटपुट वर्षा/हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधमसिंह नगर जिलों में 17 और 18 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। 18 और 19 फरवरी को राज्य के कई हिस्सों में बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

दिल्ली में 17 फरवरी को तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास होगा। अगले 24 घंटे में हल्की बारिश और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में 17 और 18 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। 18 और 19 फरवरी को कहीं-कहीं बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

अन्य पढ़े: ईशान पर चंद्रबाबू की तारीफ, क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में मौसम

  • जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, जम्मू, कुलगाम, कुपवाड़ा, बारामूला, बांदीपोरा और अनंतनाग में 17 फरवरी को बारिश की संभावना है।
  • राजस्थान: आज दोपहर तक मौसम सामान्य रहेगा, इसके बाद बादल छाएंगे और कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवाओं के साथ हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू में 17 और 18 फरवरी को बारिश की संभावना है।

Read More :

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

राजस्थान में मौसम ने ली करवट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

MP में 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

Weather- बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, सात राज्यों में तेज बारिश-आंधी की चेतावनी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

मध्य प्रदेश में मौसम का कहर, 25 जिलों में बारिश और तेज आंधी

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

फरवरी में गर्मी ने दिखाए तेवर

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- उत्तर भारत में ठंड–कोहरे का कहर जारी, दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Weather- बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सोनमर्ग सबसे सर्द

Bihar Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Bihar Weather- बिहार में बदलेगा मौसम का मिज़ाज, कल 25 जिलों में झमाझम बारिश के आसार

Weather- मनाली में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Weather- मनाली में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित; कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

USA- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 की मौत, 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

USA- अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 30 की मौत, 10 हजार से अधिक उड़ानें रद्द

Weather- पहाड़ों में बर्फबारी का कहर, दिल्ली-यूपी ठिठुरे; पंजाब-हरियाणा में बारिश अलर्ट

Weather- पहाड़ों में बर्फबारी का कहर, दिल्ली-यूपी ठिठुरे; पंजाब-हरियाणा में बारिश अलर्ट

Weather- शिमला-मनाली में बर्फबारी, चंबा में बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

Weather- शिमला-मनाली में बर्फबारी, चंबा में बारिश से कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870