తెలుగు | Epaper

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी बोले, केस मेरे मेडल हैं

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Rahul Gandhi News : राहुल गांधी बोले, केस मेरे मेडल हैं

सुल्तानपुर कोर्ट से निकलते हुए बताया 32 मुकदमे दर्ज

कोर्ट से बाहर ताजा बयान- सुल्तानपुर कोर्ट से बाहर निकलते समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “केस मेरे मेडल हैं। राजनीतिक उत्पीड़न के बावजूद मैं डटा हुआ हूं।”

सुल्तानपुर: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राहुल गांधी सुल्तानपुर जिला न्यायालय के लिए रवाना हो गए।

राहुल गांधी ने कोर्ट (Court) से बाहर निकलते हुए कहा था कि मेरे खिलाफ 32 केस दर्ज हैं. मुझे मुकदमे से डर नहीं लगता है. केस मेरे लिए मेडल है

चोट सही कराने की जिम्मेदारी सौंपी

कोर्ट में पेशी के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रामचेत मोची की दुकान पर पहुंचे. यहां पर वह उनके परिवार से मुलाकात की. रामचेत की पोती श्रद्धा को गोद में लिया. बच्ची के पैर में चोट देख पूछा ये क्या हुआ? श्रद्धा ने बताया- चोट ठीक नहीं हो रही है. इस पर राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से इलाज की बात कही।

रामचेत मोची के परिवार से मिलने पहुंचे

इसके बाद राहुल गांधी रामचेत मोची की दुकान के लिए रवाना हो गए, जहां वह उनके परिवार से मुलाकात करेंगे. रामचेत की तीन महीने पहले कैंसर से मौत हो गई थी. रामचेत वही मोची थे, जिनकी दुकान पर एक साल पहले राहुल ने जूते सिले थे।

दूसरे गेट से बाहर निकाला

राहुल गांधी करीब 20 मिनट तक कोर्ट में रहे. जैसे ही वह बाहर निकलने लगे, कोर्ट परिसर के बाहर हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और वकील मौजूद थे. भीड़ को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति संभाली और राहुल गांधी को मुख्य गेट के बजाय दूसरे गेट से बाहर निकाला।

राहुल ने बयान दर्ज करवाया, 9 मार्च को अगली सुनवाई

वकील काशी शुक्ला ने बताया कि राहुल गांधी आज तय समय पर कोर्ट पहुंचे. न्यायालय के सामने अपना बयान दर्ज कराया. यह बयान कानून की धारा 313 के तहत लिया गया. अब इस मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च 2026 को होगी. उस दिन शिकायतकर्ता पक्ष और बचाव पक्ष दोनों अपनी-अपनी दलीलें और सबूत कोर्ट में पेश करेंगे. वहीं, राहुल गांधी ने कोर्ट में कअपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारा. कहा कि यह केस राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज कराया गया है. इसमें कोई ठोस आधार नहीं है।

हाथ जोड़कर निकले राहुल

सुल्तानपुर एमपी एमएलए कोर्ट में करीब 20 मिनट राहुल गांधी रुके. वे हाथ जोड़कर कोर्ट के अंदर दाखिल हुए थे. वहीं कोर्ट से निकलते समय वे हाथ जोड़कर जज को धन्यवाद बोलते हुए बाहर निकले. कोर्ट से करीब 11:12 बजे निकले।

मीडिया से बात नहीं की राहुल ने

राहुल कोर्ट के अंदर पहुंच गए हैं. मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बातचीत नहीं की. वह मुस्कुराते हुए कोर्ट के अंदर चले गए।

हमारे लिए सम्मान की बात: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि झूठे केस झेलना अब हमारी अदत हो गई है. राहुल पर केस हमारे लिए सम्मान का बैच है कि हम सही रास्ते पर हैं. तभी हम पर आक्रमण हो रहा है।

कोर्ट के बाहर लगे पोस्टर

सुल्तानपुर कोर्ट परिसर के बाहर राहुल गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर ‘सत्यमेव जयते’ लिखा है. उनकी पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

अन्य पढ़े: Fatehpur : कुत्ते को लेकर विवाद, शादी टूटी और जमकर हुआ हंगामा

‘सुल्तानपुर अदालत जाना है’

पार्टी नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी के सुबह करीब 10:50 बजे सिविल कोर्ट पहुंचना था. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्हें सुल्तानपुर अदालत जाना है. आज तारीख है और वे खुद अदालत में पेश होंगे. उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं समेत कई लोग आ रहे हैं और उनसे मिलेंगे.

क्या है पूरा मामला?
यह मामला वर्ष 2018 का है. आरोप है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक सभा में कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है. इस बयान को लेकर सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्र ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने 19 जनवरी को राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था. कोर्ट ने उनके वकील काशी शुक्ला को चेतावनी देते हुए कहा था कि यह आखिरी मौका है इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अन्य पढ़े:

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

37 सालों से नहीं सोए! बागपत के पुजारी का अनोखा दावा

37 सालों से नहीं सोए! बागपत के पुजारी का अनोखा दावा

मैनपुरी में चाची को भगा ले गया भतीजा

मैनपुरी में चाची को भगा ले गया भतीजा

Bihar- सीमांचल में घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटेंगे- अमित शाह

Bihar- सीमांचल में घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटेंगे- अमित शाह

Mumbai- आईसीयू में भर्ती सलीम खान की सेहत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

Mumbai- आईसीयू में भर्ती सलीम खान की सेहत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

Lunar Eclipse- चंद्रग्रहण 3 मार्च को, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानी की सलाह

Lunar Eclipse- चंद्रग्रहण 3 मार्च को, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानी की सलाह

National- पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर ओवैसी और कांग्रेस का तीखा हमला

National- पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर ओवैसी और कांग्रेस का तीखा हमला

राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार लड़ाकू हेलिकॉप्टर में उड़ान

National- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT बैकफुट पर, पाठ्यपुस्तक मामले में मांगी माफी

National- सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT बैकफुट पर, पाठ्यपुस्तक मामले में मांगी माफी

Shilong- मेघालय विधानसभा में अनोखा दृश्य, विधायक पत्नी ने CM पति से किए तीखे सवाल

Shilong- मेघालय विधानसभा में अनोखा दृश्य, विधायक पत्नी ने CM पति से किए तीखे सवाल

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870