తెలుగు | Epaper

MP : भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
MP : भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

5 लोगों की मौत, 6 घायल

Madhya Pradesh के भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर बस और कार की जोरदार टक्कर में पटवारी समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

भिंडः मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर (Bhind-Gwalior) नेशनल हाईवे 719 पर गोहद थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात 2 बजकर 30 मिनट के करीब तेज रफ्तार खाली बस ने यात्रियों से भरी ईको कार में टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है।

बारात छोड़कर ग्वालियर वापस जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, बस भिंड में बारात छोड़कर ग्वालियर वापस जा रही थी, जबकि (Eco Car) ईको कार ग्वालियर से भिंड की ओर आ रही थी। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका के पास दोनों में तेज टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए।

अन्य पढ़े: National- भारत-इजरायल रक्षा साझेदारी मजबूत, हाई-टेक हथियारों की तैयारी

मृतकों में पटवारी और पूर्व सैनिक भी शामिल

पुलिस फिलहाल मृतकों एवं घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है। एक मृतक की पहचान भिंड निवासी जगदीश भदौरिया के रूप में हुई है जो कि वर्तमान में पटवारी थे और भूतपूर्व सैनिक भी थे। एक व्यक्ति की पहचान अतुल शिवहरे के रूप में हुई है। जबकि अन्य की पहचान करने की कोशिश अभी जारी है। वहीं पुलिस के अनुसार ईको कार नंबर के आधार पर वाहन मालिक से बात की गई तो उसने बताया कि उसके द्वारा कार को बेच दिया गया था। और जिस व्यक्ति को कार बेची गई उदक मोबाइल फिलहाल बंद आ रहा है।

इस हादसे ने एक बार फिर नेशनल हाईवे 719 पर सड़क सुरक्षा और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं जिनमें लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कुछ दिन पहले भी गोहद थाना क्षेत्र में ही इसी हाईवे पर दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई थी। लेकिन प्रशासन अब तक ठोस कदम नहीं उठा पाया है। लोगों की मांग है कि नेशनल हाईवे पर तत्काल सुरक्षा उपाय बढ़ाए जाएं। और इसको फ़ॉर लेन किया जाए अथवा नया हाईवे बनाया जाए।

अन्य पढ़े:

लव मैरिज से पहले अलर्ट! माता-पिता को जाएगा मैसेज

लव मैरिज से पहले अलर्ट! माता-पिता को जाएगा मैसेज

National- चुनाव आयोग की कार्रवाई, गुजरात में 68 लाख मतदाता नाम हटाए गए

National- चुनाव आयोग की कार्रवाई, गुजरात में 68 लाख मतदाता नाम हटाए गए

यूपी में सनसनी एक परिवार की मौत के पीछे चौंकाने वाला राज

यूपी में सनसनी एक परिवार की मौत के पीछे चौंकाने वाला राज

AI- एआई समिट से दुनिया ने पहचानी भारत की ताकत- पीएम मोदी

AI- एआई समिट से दुनिया ने पहचानी भारत की ताकत- पीएम मोदी

₹5 लाख रिश्वत लेते भाजपा विधायक गिरफ्तार, कर्नाटक में हड़कंप

₹5 लाख रिश्वत लेते भाजपा विधायक गिरफ्तार, कर्नाटक में हड़कंप

National- तमिलनाडु में बड़ा आतंकवादी पर्दाफाश, 6 संदिग्ध गिरफ्तार, विदेशी आकाओं से जुड़े थे सभी

National- तमिलनाडु में बड़ा आतंकवादी पर्दाफाश, 6 संदिग्ध गिरफ्तार, विदेशी आकाओं से जुड़े थे सभी

UP- पार्टी को चापलूस नहीं, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता चाहिए- अखिलेश यादव

UP- पार्टी को चापलूस नहीं, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता चाहिए- अखिलेश यादव

National- 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस, डिजिटल पेमेंट होगा अनिवार्य

National- 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पूरी तरह कैशलेस, डिजिटल पेमेंट होगा अनिवार्य

Bihar- बिहार में गृह रक्षा वाहिनी का विस्तार, 13,500 नई भर्ती का लक्ष्य, दैनिक भत्ता बढ़ा

Bihar- बिहार में गृह रक्षा वाहिनी का विस्तार, 13,500 नई भर्ती का लक्ष्य, दैनिक भत्ता बढ़ा

Odisha- ओडिशा में ड्यूटी पर जा रहे पीसीआर वैन को ट्रक ने रौंदा, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

Odisha- ओडिशा में ड्यूटी पर जा रहे पीसीआर वैन को ट्रक ने रौंदा, 5 पुलिसकर्मियों की मौत

National- अमेरिकी टैरिफ डील पर कांग्रेस का हमला, मोदी से जवाब की मांग

National- अमेरिकी टैरिफ डील पर कांग्रेस का हमला, मोदी से जवाब की मांग

National- ट्रंप सरकार का नया टैरिफ नियम, भारत समेत सभी देशों पर 10% शुल्क

National- ट्रंप सरकार का नया टैरिफ नियम, भारत समेत सभी देशों पर 10% शुल्क

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870