తెలుగు | Epaper

BJP : भाजपा ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, मची सनसनी

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
BJP : भाजपा ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, मची सनसनी

हैदराबाद। भाजपा तेलंगाना ने पुलिस ( Police) पर मारपीट और गाली देने का बड़ा आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (Yuva Morcha) के नेतृत्व में राज्य कार्यालय से निकाले गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने का मामला सामने आया है। हलांकि पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेता हिरासत में

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुंडे और अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर स्थानांतरित कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को खुश करने के उद्देश्य से पुलिस ने युवा मोर्चा नेताओं के साथ मारपीट किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की

सीएम के कथित निर्देश पर पुलिस ने किया अभद्र भाषा का प्रयोग : भाजपा

भाजपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष के रूप में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना उनका अधिकार और कर्तव्य है। उनका आरोप है कि ‘AI ग्लोबल समिट’ में कांग्रेस पार्टी के व्यवहार से देश की छवि को ठेस पहुंची है, जिसके विरोध में भाजपा ने यह प्रदर्शन आयोजित किया था। भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के कथित निर्देश पर पुलिस ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि पुलिस वैन में दुर्व्यवहार और थर्ड डिग्री जैसे गंभीर कृत्य भी किए, जो कानूनन अपराध है। पार्टी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने और उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

फ्लोर लीडर व एमएलए अल्लेती महेश्वर रेड्डी हाउस अरेस्ट

साथ ही भाजपा ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राहुल गांधी को खुश करने के उद्देश्य से की गई है, जिसका पार्टी ने कड़ा विरोध किया है। MLA निर्मल और फ्लोर लीडर अल्लेती महेश्वर रेड्डी को हैदराबाद स्थित उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर तेलंगाना भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

हार्वर्ड मंच पर CM रेवंत रेड्डी, भारत से अकेले आमंत्रित

हार्वर्ड मंच पर CM रेवंत रेड्डी, भारत से अकेले आमंत्रित

पार्षदों को प्रतिदिन जनता से मिलने चाहिए – पोंगुलेटी

पार्षदों को प्रतिदिन जनता से मिलने चाहिए – पोंगुलेटी

कांस्टेबल पंकज कुमार शर्मा यात्री के लिए बने भगवान, बचाई जान

कांस्टेबल पंकज कुमार शर्मा यात्री के लिए बने भगवान, बचाई जान

‘असहमति’ कांग्रेस की ताकत, कमजोरी नहीं – रेवंत रेड्डी

‘असहमति’ कांग्रेस की ताकत, कमजोरी नहीं – रेवंत रेड्डी

जीएसटीएटी में लाखों अपीलें दायर होने की संभावना – न्यायमूर्ति मिश्रा

जीएसटीएटी में लाखों अपीलें दायर होने की संभावना – न्यायमूर्ति मिश्रा

अग्नि दुर्घटना रोकने में स्वच्छ ऑटो कर्मचारी करें सहयोग – एसीपी

अग्नि दुर्घटना रोकने में स्वच्छ ऑटो कर्मचारी करें सहयोग – एसीपी

महिलाओं को ऋण देना राष्ट्र के लिए सबसे सुरक्षित निवेश – शिवराज सिंह चौहान

महिलाओं को ऋण देना राष्ट्र के लिए सबसे सुरक्षित निवेश – शिवराज सिंह चौहान

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

श्रीशैलम कॉटेज में आग, श्रद्धालु बाल-बाल बचे

श्रीशैलम कॉटेज में आग, श्रद्धालु बाल-बाल बचे

प्रेमिका संग समय के लिए किडनैप ड्रामा, सच खुला

प्रेमिका संग समय के लिए किडनैप ड्रामा, सच खुला

तेलंगाना के 166 मेडिकल शॉप में अनियमितताएं , होगा लाइसेंस निलंबन

तेलंगाना के 166 मेडिकल शॉप में अनियमितताएं , होगा लाइसेंस निलंबन

दो कुख्यात चोर गिरफ्तार, सोने के गहने और नकदी बरामद

दो कुख्यात चोर गिरफ्तार, सोने के गहने और नकदी बरामद

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870