తెలుగు | Epaper

Hyderabad: महिलाओं को ऋण देना राष्ट्र के लिए सबसे सुरक्षित निवेश – शिवराज सिंह चौहान

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Hyderabad: महिलाओं को ऋण देना राष्ट्र के लिए सबसे सुरक्षित निवेश – शिवराज सिंह चौहान

हैदराबाद । केंद्रीय (Union Minister) कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री अध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को ऋण देना राष्ट्र के लिए सबसे सुरक्षित निवेश है। बैंकों, वित्तीय संस्थानों, विनियामकों और बैंक सखी, बैंक संवाददाता सखी, वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों तथा बीमा सखियों को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं सहायता समूहों (Self-Help Groups) की बैंकिंग से मजबूत संबद्धता तथा व्यक्तिगत महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर बल दिया।

सामूहिक सहयोग से ‘दीदियाँ’ लखपति से करोड़पति बन सकती हैं : केन्द्रीय मंत्री

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा हैदराबाद में वित्तीय साक्षरता एवं सुदृढ़ता पर राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ऋण देना जोखिम नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए सबसे सुरक्षित निवेश है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी हितधारकों के सामूहिक सहयोग से ‘दीदियाँ’ लखपति से करोड़पति बन सकती हैं, जिससे महिला-नेतृत्व वाला ग्रामीण परिवर्तन तेज होगा और विकसित भारत के संकल्प को बल मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने अंतिम छोर तक वित्तीय पहुँच को सुदृढ़ करने, उद्यम वित्तपोषण का विस्तार करने तथा ग्रामीण परिवारों के लिए जोखिम संरक्षण तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया

सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण भारत में वित्तीय जागरूकता को सुदृढ़ करना

इस सम्मेलन में नीति-निर्माताओं, विनियामक संस्थाओं, वित्तीय संस्थानों, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशनों तथा सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य ग्रामीण भारत में वित्तीय जागरूकता को सुदृढ़ करना, परिवार स्तर पर आर्थिक सुदृढ़ता बढ़ाना तथा समावेशी आर्थिक विकास को आगे बढ़ाना था। सम्मेलन में वित्तीय साक्षरता, परिवार स्तर की वित्तीय सुदृढ़ता तथा आजीविका एवं उद्यमों के लिए ऋण तक पहुँच के विस्तार पर विषयगत तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

चर्चा में सतत वित्तीय शिक्षा, गहन वित्तीय समावेशन तथा संस्थागत समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। स्वयं सहायता समूहों और उनके महासंघों को वित्तीय सेवाओं तथा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों के प्रभावी और विश्वसनीय मंच के रूप में मान्यता दी गई। हैदराबाद में 25वीं केंद्रीय स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई, जो ग्रामीण वित्तीय तंत्र में नीति संवाद और समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी भी उपस्थित रहे

सम्मेलन में केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी तथा तेलंगाना सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री डी. अनसूया सीतक्का भी उपस्थित रहीं। ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं तेलंगाना सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया। इनमें ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह, अतिरिक्त सचिव टी. के. अनिल कुमार, संयुक्त सचिव स्मृति शरण तथा स्वाति शर्मा शामिल थे। तेलंगाना सरकार के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव एन. श्रीधर, आयुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, दिव्या देवराजन के साथ-साथ राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक, विभिन्न बैंकों, एशियाई विकास बैंक तथा विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

शिवराज सिंह चौहान वर्तमान में क्या है?

शिवराज सिंह चौहान का (जन्म 5 मार्च 1959) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो 2024 से कृषि और किसान कल्याण के 32वें मंत्री और ग्रामीण विकास के 23वें मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

श्रीशैलम कॉटेज में आग, श्रद्धालु बाल-बाल बचे

श्रीशैलम कॉटेज में आग, श्रद्धालु बाल-बाल बचे

प्रेमिका संग समय के लिए किडनैप ड्रामा, सच खुला

प्रेमिका संग समय के लिए किडनैप ड्रामा, सच खुला

तेलंगाना के 166 मेडिकल शॉप में अनियमितताएं , होगा लाइसेंस निलंबन

तेलंगाना के 166 मेडिकल शॉप में अनियमितताएं , होगा लाइसेंस निलंबन

दो कुख्यात चोर गिरफ्तार, सोने के गहने और नकदी बरामद

दो कुख्यात चोर गिरफ्तार, सोने के गहने और नकदी बरामद

मतदाता प्रोजेनी मैपिंग सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

मतदाता प्रोजेनी मैपिंग सर्वे में तेजी लाने के निर्देश

नामपल्ली एफएसएल अग्निकांड में 1,100 फाइलें नष्ट होने की पुष्टि

नामपल्ली एफएसएल अग्निकांड में 1,100 फाइलें नष्ट होने की पुष्टि

हमारे भारत को प्राकृतिक खेती वाला देश बनना चाहिए – डॉ. गिरीश संघी

हमारे भारत को प्राकृतिक खेती वाला देश बनना चाहिए – डॉ. गिरीश संघी

विधायक घर हमले के आरोप, ईटेला राजेंदर ने साधा निशाना

विधायक घर हमले के आरोप, ईटेला राजेंदर ने साधा निशाना

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तीन लाख आवास स्वीकृत करें केन्द्र सरकार -मंत्री

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तीन लाख आवास स्वीकृत करें केन्द्र सरकार -मंत्री

डॉ. अनेश कुमार शर्मा को ईसीआईएल के चेयरमैन और सीएमडी का एडिशनल चार्ज

डॉ. अनेश कुमार शर्मा को ईसीआईएल के चेयरमैन और सीएमडी का एडिशनल चार्ज

भाजपा ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, मची सनसनी

भाजपा ने पुलिस पर मारपीट का लगाया आरोप, मची सनसनी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870