తెలుగు | Epaper

Award : अनुपम खेर और काजोल को मिलेगा राज कपूर फिल्म पुरस्कार

digital@vaartha.com
[email protected]

अनुपम को 10 लाख, काजोल को मिलेगा 6 लाख रुपए का नकद पुरस्कार

महाराष्ट्र सरकार ने इस साल राज कपूर फिल्म पुरस्कार सहित कई विशेष पुरस्कारों की घोषणा की है। राज्य के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने इसकी घोषणा की। मशहूर अभिनेता काजोल और अनुपम खेर को प्रतिष्ठित राज कपूर फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

फिल्म पुरस्कार

सरकार ने जारी की कलाकारों की सूची

राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से अनुपम खेर को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से काजोल को सम्मानित किया जाएगा। अनुपम खेर को 10 लाख रुपए और काजोल को 6 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी मिलेगा।

मराठी अभिनेता महेश मांजरेकर, अभिनेत्री मुक्ता बर्वे को भी पुरस्कार

हिंदी और मराठी में बेहतरीन अभिनय करने वाले निर्देशक-अभिनेता महेश मांजरेकर को चित्रपति वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मांजरेकर ने कई बेहतरीन फिल्में भी बनाई है। इस पुरस्कार के लिए उन्हें 10 लाख रुपए का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। इसके साथ ही एक प्रशस्ति पत्र और एक रजत पद से सम्मानित किया जाएगा। चित्रपति वी शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार अभिनेत्री मुक्ता बर्वे को दिया जाएगा। पुरस्कार में 6 लाख रुपये नकद शामिल हैं।

फिल्म पुरस्कार

25 अप्रैल को एनएससीआई डोम में आयोजित होगा समारोह

गानसम्राज्ञी लता मंगेशकर पुरस्कार गजल गायक भीमराव पंचाले को दिया जाएगा। इस सम्मान में 10 लाख रुपये की नकद राशि शामिल है। ये पुरस्कार 25 अप्रैल को एनएससीआई डोम में आयोजित एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार समारोह के अलावा, सांस्कृतिक मामलों का विभाग संविधान के अमृत महोत्सव और भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल को शाम 6.30 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पर संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन करेगा।

अनुराग कश्यप का बयान बोले, शाहरुख की कम्यूनिटी सिर्फ लेती है, देती नहीं

अनुराग कश्यप का बयान बोले, शाहरुख की कम्यूनिटी सिर्फ लेती है, देती नहीं

अमिताभ बच्चन की फिल्म के अभिनेता की हत्या

अमिताभ बच्चन की फिल्म के अभिनेता की हत्या

प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट आयोजकों को सराहा

प्रियंका चोपड़ा ने इवेंट आयोजकों को सराहा

13 साल के फिल्मी सफर ने दी अनमोल सीख

13 साल के फिल्मी सफर ने दी अनमोल सीख

कृति शेट्टी ने अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों का मन मोह लिया

कृति शेट्टी ने अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों का मन मोह लिया

तन्मय भट्ट को मिला सबसे अमीर यूट्यूबर का टैग

तन्मय भट्ट को मिला सबसे अमीर यूट्यूबर का टैग

गाला नाइट में एक मंच पर दिखीं दो मिस वर्ल्ड

गाला नाइट में एक मंच पर दिखीं दो मिस वर्ल्ड

ईशा कोप्पिकर ने कहा – मेरी नानी ने मुझे जीवन के असली संस्कार सिखाए

ईशा कोप्पिकर ने कहा – मेरी नानी ने मुझे जीवन के असली संस्कार सिखाए

रणदीप हुड्डा और लिन लाॅज की टीम उतरेगी एपीएल में

रणदीप हुड्डा और लिन लाॅज की टीम उतरेगी एपीएल में

‘जटाधारा’ में नया अवतार लेकर लौट रहीं सोनाक्षी सिन्हा

‘जटाधारा’ में नया अवतार लेकर लौट रहीं सोनाक्षी सिन्हा

चैप्टर 1’ रिलीज पर रुक्मिणी वसंत हुईं भावुक, टीम को जताया धन्यवाद

चैप्टर 1’ रिलीज पर रुक्मिणी वसंत हुईं भावुक, टीम को जताया धन्यवाद

सलमान का आर्मी लुक वायरल, ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर फैंस में जोश

सलमान का आर्मी लुक वायरल, ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर फैंस में जोश

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870