తెలుగు | Epaper

Temple : बीजेपी सत्ता में आई तो भाग्यलक्ष्मी मंदिर बनेगा गोल्डन टेम्पल – बंडी संजय

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Temple : बीजेपी सत्ता में आई तो भाग्यलक्ष्मी मंदिर बनेगा गोल्डन टेम्पल – बंडी संजय

हैदराबाद । करीमनगर (Karimnagar) से भाजपा सांसद व केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री बंड़ी संजय , करीमनगर मेयर (Mayor) कोलगानी श्रीनिवास और डिप्टी मेयर वाई. सुनील राव के नेतृत्व में करीमनगर के सभी भाजपा पार्षदों ने माँ भाग्यलक्ष्मी के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नेताओं ने नगरवासियों की सुख-समृद्धि और विकास के लिए विशेष प्रार्थना की।

राजनीतिक सफर में देवी भग्यलक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा मिला : संजय

उन्होंने कहा कि भगवान माँ भाग्यलक्ष्मी का आशीर्वाद सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री बंड़ी संजय कुमार ने मंगलवार को पुराने शहर के “भाग्यलक्ष्मी मंदिर” को ‘शक्तिशाली मंदिर’ करार देते हुए कहा कि उनके राजनीतिक सफर में उन्हें देवी भग्यलक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा मिला है। करीमनगर संसदीय क्षेत्र के निगम पार्षदों और पार्षदों के साथ मंदिर में व्रत पूर्ति के लिए पहुंचे संजय ने बताया कि उन्होंने पहले भी करीमनगर नगर निगम महापौर का चुनाव इसी मंदिर के आशीर्वाद से जीता था।

बीजेपी हैदराबाद में हिंदू हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध : केंद्रीय मंत्री

उन्होंने याद दिलाया कि उनकी ‘प्रजा संग्राम यात्रा’ भी इसी मंदिर से शुरू हुई थी और 1,640 किलोमीटर की पदयात्रा बीआरएस सरकार की अड़चनों के बावजूद पूरी हुई। पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीजेपी हैदराबाद में हिंदू हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि अगर पार्टी तेलंगाना में सत्ता में आती है, तो इस मंदिर को पंजाब के “गोल्डन टेम्पल” की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की

संजय ने कांग्रेस सरकार की भी आलोचना की और कहा कि कर्मचारियों की बकाया वेतन, महिलाओं को वित्तीय सहायता और बेरोज़गारी भत्ता जैसी चुनावी घोषणाओं को लागू करने में सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि आगामी जीएचएमसी चुनावों में पार्टी इन मुद्दों को जनता के समक्ष रखेगी। इस मौके पर मंदिर की ट्रस्टी शशिकला, नगर निगम के कई अधिकारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

मातृत्व के सपनों को साकार करने में सरकारी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका – राजनरसिम्हा

मातृत्व के सपनों को साकार करने में सरकारी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका – राजनरसिम्हा

विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सौ दिवसीय विशेष अभियान – राव

विकास कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सौ दिवसीय विशेष अभियान – राव

तेलंगाना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 45 आईएएस अधिकारियों का तबादला

तेलंगाना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 45 आईएएस अधिकारियों का तबादला

प्रत्येक टीम को एक लाइजन ऑफिसर आवंटित किया जाएगा – शिवधर रेड्डी

प्रत्येक टीम को एक लाइजन ऑफिसर आवंटित किया जाएगा – शिवधर रेड्डी

डीजीपी ने गोदावरी पुष्करालू के सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

डीजीपी ने गोदावरी पुष्करालू के सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की

साइबर अपराध नेटवर्क तोड़ने के लिए ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ शुरू

साइबर अपराध नेटवर्क तोड़ने के लिए ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ शुरू

महिला यूट्यूबर की लाश मिली, आत्महत्या आशंका

महिला यूट्यूबर की लाश मिली, आत्महत्या आशंका

सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों का खेल मीट आयोजित

सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों का खेल मीट आयोजित

आभूषण चोरी के मामले में नौकरानी गिरफ्तार

आभूषण चोरी के मामले में नौकरानी गिरफ्तार

टोलीचौकी पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार

टोलीचौकी पुलिस ने वाहन चोर को किया गिरफ्तार

क्रांतिकारी ऐप लागू करने वाला पहला रेलवे क्षेत्र बना एससीआर – संजय श्रीवास्तव

क्रांतिकारी ऐप लागू करने वाला पहला रेलवे क्षेत्र बना एससीआर – संजय श्रीवास्तव

श्रीवारी धर्म रथों में डिजिटल पट्टिकाओं से बढ़ी सुविधा

श्रीवारी धर्म रथों में डिजिटल पट्टिकाओं से बढ़ी सुविधा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870