తెలుగు | Epaper

Health- सेहत के लिए वरदान समान औषधीय फल है बेल

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Health- सेहत के लिए वरदान समान औषधीय फल है बेल

नई दिल्ली । भगवान शिव (Lord Shiva) को अर्पित किया जाने वाला बेल का फल सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर एक प्राकृतिक उपचार भी है। भारतीय परंपरा में बेल को केवल एक साधारण फल न मानकर अध्यात्म और आयुर्वेद का संगम माना गया है। गर्मियों में शरीर को शीतल रखने और पाचन सुधारने में इसका उपयोग सदियों से किया जाता रहा है। आयुर्वेदिक ग्रंथों में बेल को दीपन, पाचन, बल्य और ग्रहणी-नाशक के रूप में वर्णित किया गया है। फल ही नहीं, बेल के पत्ते, छाल और जड़ का भी विशिष्ट महत्व है।

पाचन और सूजन में लाभकारी

बेल का रस शरीर (Body) की सूजन दूर करने में मददगार माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण सूजन को कम करते हैं और शरीर को हल्का व ऊर्जावान महसूस कराते हैं। पाचन संबंधी समस्याओं में भी बेल अत्यंत लाभकारी है। कब्ज, पेट में जलन, अल्सर या अपच जैसी परेशानियों में बेल का सेवन आंतों को साफ कर आराम पहुंचाता है। जिन्हें बेल का रस पसंद नहीं, वे बाजार में उपलब्ध बेल के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं, जिससे दस्त और कब्ज दोनों में राहत मिलती है।

ब्लड शुगर नियंत्रण में सहायक

बेल को रक्त शर्करा नियंत्रण में भी सहायक माना जाता है। बेल के पत्तों का अर्क ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को समर्थन देता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। हालांकि मधुमेह के मरीजों को इसका सेवन चिकित्सकीय सलाह के बाद ही करना चाहिए, खासकर यदि वे नियमित दवाइयां ले रहे हों।

सेवन की विधि और सावधानियां

बेल के रस का सेवन करने के लिए इसके गूदे को पानी में मसलकर छान लें और स्वादानुसार मिश्री मिलाएं। इसे सुबह या शाम किसी भी समय लिया जा सकता है। शुगर (Sugar) के मरीज, गर्भवती महिलाएं और किसी भी पुरानी बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति बेल या इसके पत्तों के अर्क का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

अन्य पढ़े: AI Summit Protest Delhi : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार

गर्मियों में प्राकृतिक राहत

मार्च की शुरुआत भले कुछ दिन दूर हो, लेकिन दोपहर की गर्माहट बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। ऐसे में शरीर को गर्मी से बचाने, पाचन सुधारने और समग्र स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए बेल एक प्राकृतिक, सुरक्षित और सुलभ विकल्प माना जाता है।

Read More :

National- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हानिकारक कंटेंट पर सख्ती के निर्देश

National- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हानिकारक कंटेंट पर सख्ती के निर्देश

CJI-सीजेआई का बड़ा बयान, न्यायपालिका की गरिमा से समझौता नहीं, पुस्तक पर बैन

CJI-सीजेआई का बड़ा बयान, न्यायपालिका की गरिमा से समझौता नहीं, पुस्तक पर बैन

एआई पर TCS CEO की बड़ी बात, कर्मचारियों को नई दिशा!

एआई पर TCS CEO की बड़ी बात, कर्मचारियों को नई दिशा!

ईरान रणनीति बनाम अमेरिका शक्ति, युद्ध का समीकरण?

ईरान रणनीति बनाम अमेरिका शक्ति, युद्ध का समीकरण?

गोवा में किराए की थार से हादसा, पर्यटक की मौत!

गोवा में किराए की थार से हादसा, पर्यटक की मौत!

Bihar- पटना में आईपीएस सुनील नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी

Bihar- पटना में आईपीएस सुनील नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी

National- शरद पवार की तबीयत फिर खराब, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

National- शरद पवार की तबीयत फिर खराब, डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी

Mumbai- पिता की याद और विश्वास का प्रतीक है मेरा ब्रेसलेट- सलमान खान

Mumbai- पिता की याद और विश्वास का प्रतीक है मेरा ब्रेसलेट- सलमान खान

USA- ट्रंप का विवादित बयान, बोले- जरूरत पड़ी तो किसी भी देश को खत्म कर देंगे

USA- ट्रंप का विवादित बयान, बोले- जरूरत पड़ी तो किसी भी देश को खत्म कर देंगे

Russia- जंग खत्म करनी है तो इतिहास नहीं, समाधान पर बात हो-जेलेंस्की

Russia- जंग खत्म करनी है तो इतिहास नहीं, समाधान पर बात हो-जेलेंस्की

National- स्वदेशी ताकत का प्रदर्शन, जल्द बेड़े में शामिल होगी अरिधमन

National- स्वदेशी ताकत का प्रदर्शन, जल्द बेड़े में शामिल होगी अरिधमन

Mumbai- बिश्नोई गैंग का षड्यंत्र, शुभम लोनकर पर रोहित शेट्टी के घर हमले की साजिश

Mumbai- बिश्नोई गैंग का षड्यंत्र, शुभम लोनकर पर रोहित शेट्टी के घर हमले की साजिश

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870