తెలుగు | Epaper

Indore : इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Indore : इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

लोगों को सांस लेने में परेशानी, उल्टियां हुईं; घरों से बाहर निकले

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अमोनिया गैस के रिसाव से इलाके में हड़कंप मच गया। गैस के असर से कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद दो महिलाओं समेत पांच लोगों को एहतियातन अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन के मुताबिक सभी की हालत स्थिर है और कोई भी गंभीर नहीं है। सीएमएचओ डॉक्टर (Madhav) माधव हसनी ने बताया कि पांचों की हालत ठीक है।

इंदौर के डीसीपी आनंद कालादगी (Anand Kaladgi) ने बताया कि ककतपुरा पुल के नीचे शहजाद नाम के एक कबाड़ी द्वारा सिलेंडर काटा जा रहा था। इसी दौरान उसमें से अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस फैलते ही आसपास मौजूद लोगों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी महसूस होने लगी।

डीसीपी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से प्रभावित नहीं हुआ है। सभी लोग सुरक्षित हैं। पुलिस ने कबाड़ी शहजाद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

अन्य पढ़े: Nara lokesh donation : पुनर्विका के इलाज को धन पूरा, लोकेश के ऐलान से राहत

कबाड़ी दुकान में गैस सिलेंडर काटा जा रहा था

एक कबाड़ी की दुकान पर गैस से भरा सिलेंडर लाया गया था। बताया जा रहा है कि कबाड़ी सिलेंडर को काट रहा था, उसी दौरान उसमें भरी गैस रिसने लगी। गैस फैलते ही आसपास के लोगों को घबराहट और सांस लेने में परेशानी होने लगी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कबाड़ी को हिरासत में ले लिया। दमकल विभाग की टीम ने सिलेंडर को अपने कब्जे में लेकर मौके से हटाया। क्षेत्र में पानी का छिड़काव भी किया गया, जिसके बाद हालात काबू में आए।

अन्य पढ़े:

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

37 सालों से नहीं सोए! बागपत के पुजारी का अनोखा दावा

37 सालों से नहीं सोए! बागपत के पुजारी का अनोखा दावा

मैनपुरी में चाची को भगा ले गया भतीजा

मैनपुरी में चाची को भगा ले गया भतीजा

Bihar- सीमांचल में घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटेंगे- अमित शाह

Bihar- सीमांचल में घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटेंगे- अमित शाह

Mumbai- आईसीयू में भर्ती सलीम खान की सेहत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

Mumbai- आईसीयू में भर्ती सलीम खान की सेहत में सुधार, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी

Lunar Eclipse- चंद्रग्रहण 3 मार्च को, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानी की सलाह

Lunar Eclipse- चंद्रग्रहण 3 मार्च को, गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सावधानी की सलाह

National- पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर ओवैसी और कांग्रेस का तीखा हमला

National- पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर ओवैसी और कांग्रेस का तीखा हमला

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870