తెలుగు | Epaper

Patna Supreme Court : पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Patna Supreme Court : पटना हाईकोर्ट में 9 नए जजों की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के लिए 9 नए जजों के नामों की सिफारिश की है, जिससे हाईकोर्ट में जजों की कमी कुछ हद तक दूर होगी. वर्तमान में 38 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहे हाईकोर्ट में स्वीकृत 53 पदों के मुकाबले बड़ी संख्या में पद खाली हैं।

पटना हाईकोर्ट को जल्द ही 9 नए जज मिलने वाले हैं. (Supreme Court) सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए 9 अधिवक्ताओं के नामों की सिफारिश की है. इसको लेकर गुरुवार को कॉलेजियम की बैठक हुई थी, जिसमें अधिवक्ताओं को न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में मो. नदीम सेराज, रंजन कुमार झा, कुमार मनीष, संजीव कुमार, गिरिजीश कुमार, आलोक कुमार, राज कुमार, राणा विक्रम सिंह, विकाश कुमार के नामों पर मंथन हुआ. अब इन नामों को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा

मौजूदा समय में पटना हाईकोर्ट 38 न्यायाधीशों की कार्यरत संख्या के साथ काम कर रहा है. इस वर्ष तीन न्यायाधीश, जिनमें मुख्य न्यायाधीश एस.के. साहू भी शामिल हैं, सेवानिवृत्त होने वाले हैं. पटना हाईकोर्ट में स्वीकृत न्यायाधीशों की कुल संख्या 53 है. ऐसे में साफ है कि 9 नए जजों (9 new judges) की नियुक्ति के बाद भी बड़ी संख्या में पद खाली रहेंगे।

अन्य पढ़े: UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

जजों की कमी से जूझ रहा पटना हाईकोर्ट

पटना हाईकोर्ट में आज से नहीं बल्कि लंबे समय से जजों की कमी की समस्या से जूझ रहा है. यही वजह है कि इसका सीधा असर काम पर भी देखने को मिलता है. कुल पदों के लगभग आधे जज इस समय हाईकोर्ट में काम कर रहे हैं. स्वीकृत पदों के मुकाबले कार्यरत जजों की संख्या बहुत कम है. ऐसे में मामलों की सुनवाई प्रभावित हो रही है और लंबित केसों का बोझ बढ़ता जा रहा है. नए जजों की नियुक्ति के बाद सीधे तौर पर काम में तेजी देखने को मिलेगी।

कब तक होगा आखिरी फैसला?

कॉलेजियम नामों की सिफारिश किए गए नामों को सबसे पहले केंद्र सरकार के पास भेजता है. नामों को जब केंद्र सरकार की तरफ से मंजूरी मिल जाती है, उसके बाद राष्ट्रपति नियुक्ति की अधिसूचना जारी करते हैं. इसके बाद ही नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होती है।

अन्य पढ़े:

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

Jharkhand- झारखंड निकाय चुनाव, मतगणना शुरू, 25 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच गिनती

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली शराब केस में अदालत की सख्त टिप्पणी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

इंदौर में जहरीली गैस फैली, 5 की तबीयत बिगड़ी

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

UP- 2027 की तैयारी में बसपा, 2007 का ‘सोशल इंजीनियरिंग’ फॉर्मूला फिर होगा लागू?

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

Sports- क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन, लिवर कैंसर से जंग हारें

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

एक हफ्ते बाद सोना सस्ता, खरीदारों को बड़ी राहत

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

होली रश का झटका, ट्रेन फुल, बस किराए आसमान पर!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

भारत–इजरायल समझौते, AI से रक्षा सहयोग तक बड़ा कदम!

37 सालों से नहीं सोए! बागपत के पुजारी का अनोखा दावा

37 सालों से नहीं सोए! बागपत के पुजारी का अनोखा दावा

मैनपुरी में चाची को भगा ले गया भतीजा

मैनपुरी में चाची को भगा ले गया भतीजा

Bihar- सीमांचल में घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटेंगे- अमित शाह

Bihar- सीमांचल में घुसपैठ पर सख्त रुख, 10 किमी क्षेत्र में अवैध निर्माण हटेंगे- अमित शाह

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870