मुंबई । रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। मुंबई इंडियंस के इस सलामी बल्लेबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkatta Night Riders) के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ा।
23 गेंदों में अर्धशतक, करियर का सबसे तेज फिफ्टी
रोहित शर्मा ने महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो उनके आईपीएल करियर (IPL Carrier) का सबसे तेज अर्धशतक रहा। खास बात यह रही कि उन्होंने यह फिफ्टी पावरप्ले के अंदर ही पूरी कर ली, जिससे टीम को तेज शुरुआत मिली।
टी20 में पूरे किए 550 छक्के, एशिया में रचा इतिहास
इस पारी के दौरान तीन छक्के लगाते ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 क्रिकेट में अपने 550 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह 500 से ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले एशियाई और दुनिया के नौवें खिलाड़ी बन गए हैं।
केकेआर के खिलाफ 1100 रन, मुंबई के टॉप स्कोरर बने
इसी मुकाबले में रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ अपने 1100 रन भी पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी बन गए हैं।
अन्य पढ़े: Hyderabad : केवल स्वस्थ युवाओं के माध्यम से ही ‘फिट इंडिया’ संभव – किशन रेड्डी
50वीं बार 50+ स्कोर, खास क्लब में शामिल
रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में 50वीं बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया। इस उपलब्धि के साथ वह ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। भारतीय खिलाड़ियों में वह विराट कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
Read More :