Andhra Pradesh : 87 लाख रुपये लेकर एटीएम कैश लोडिंग कर्मचारी फरार

Read Time:  1 min
एटीएम
एटीएम
FONT SIZE
GET APP

ऑडिट से खुला सारा खेल

आंध्र प्रदेश के पालनाडु में एटीएम में जमा होने वाले 87 लाख रुपये लेकर एक कर्मचारी फरार हो गया। यह मामला तब खुला जब कैश मैनेजमेंट कंपनी ने एटीएम का आंतरिक ऑडिट किया।

आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में एक बड़ी लापरवाही और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एटीएम में जमा होने वाले 87 लाख रुपये लेकर एक कर्मचारी फरार हो गया। यह मामला सामने आते ही पुलिस और संबंधित कंपनी में हड़कंप मच गया। 

चार ATM में जमा होने थे पैसे

घटना जिले के पिडुगुराल्ला टाउन की है। यहां (ATM) में बैंक से कैश जाकर भरने का काम करने वाली कंपनी CMS का एक कर्मचारी कैश लेकर फरार हो गया। पिडुगुराल्ला में ATM का ऑडिट करते समय (CMS) अधिकारियों को कैश चोरी का पता चला। ऑडिट में सामने आया है कि 87 लाख की यह रकम अलग-अलग एटीएम में जमा की जानी थी, लेकिन पैसे गायब मिले और कर्मचारी भी लापता हो गया।

अन्य पढ़े: Amaravati quantum : 14 अप्रैल को देश की पहली क्वांटम टेस्ट सुविधा का उद्घाटन

अधिकारियों ने पुष्टि की कि तीन SBI ATM और एक Central Bank ATM में डालने के लिए रखे 87 लाख रुपये चोरी हो गए। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने-

CMS के जिला मैनेजर अनिल कुमार ने CMS कर्मचारी नरेश का मोबाइल फोन बंद पाए जाने के बाद, पिडुगुराल्ला पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पिडुगुराल्ला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कंपनी का कर्मचारी कैश लेकर भागते दिख रहा है। 

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।