सरकार की नई योजना पर चर्चा
आंध्र प्रदेश सरकार घटती जन्म दर सुधारने के लिए सरकार दूसरे बच्चे के जन्म पर इंटेंसिव देने देने का विचार कर रही है. इस मामले पर विधानसभा में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दूसरे या उससे ज्यादा बच्चे वाले कपल्स को डिलीवरी के समय 25,000 रुपये बर्थ इंसेंटिव देने का प्रस्ताव रखा है.
किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान
आंध्र प्रदेश में गिरती जन्म दर को सुधारने की दिशा में सरकार एक स्कीम पर विचार कर रही है. इस बारे में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने कहा कि राज्य सरकार गिरती जन्म दर को बढ़ाने के लिए दूसरे बच्चे के बाद कपल्स को 25,000 रुपये की बर्थ इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) देने पर विचार कर रही है. विधानसभा को संबोधित करते हुए सीएम नायडू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य आंध्र प्रदेश की टोटल फर्टिलिटी रेट (TFR) को मौजूदा 1.5 से बढ़ाकर 2.1 करना है. ये फिलहाल, रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे है.
सीएम नायडू ने कहा कि हम एक नया तरीका देख रहे हैं. हम दूसरे या उससे ज्यादा बच्चे वाले माता-पिता को डिलिवरी के समय ही (25,000) रुपये देंगे. यह एक बड़ा गेम-चेंजर होगा. अगर हम ऐसा कर पाए, तो यह बहुत काम आएगा.
कब तक लागू करने का है प्लान?
पॉपुलेशन मैनेजमेंट की अहमियत पर जोर देते हुए, सीएम ने कहा कि कई देश बढ़ती उम्र की आबादी की वजह से चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार मार्च के आखिर तक पॉपुलेशन मैनेजमेंट पर एक पॉलिसी लाने और अप्रैल से इसे लागू करने का प्लान बना रही है.
अन्य पढ़े: Kavitha new party : कल्वकुंटला कविता की नई पार्टी घोषणा, ‘तेलंगाना पहले’ नारा
इसे एक बड़ा पॉलिसी इंटरवेंशन बताते हुए सीएम नायडू ने कहा कि इससे निपटने के लिए, सरकार बच्चे के जन्म पर फाइनेंशियल इंसेंटिव देने का प्रस्ताव कर रही है. इस प्लान के तहत, जिन माता-पिता के दूसरे या उससे ज्यादा बच्चे होंगे, उन्हें डिलीवरी के समय 25,000 रुपये मिलेंगे. एक समय था जब आबादी को एक बड़ी समस्या के तौर पर देखा जाता था और 2004 से पहले हमने फैमिली प्लानिंग को इंसेंटिव दिया था.
उन्होंने कहा कि हमने एक कानून भी लाया था, जिसके तहत दो से ज्यादा बच्चे वाले लोग लोकल बॉडी इलेक्शन नहीं लड़ सकते थे. लेकिन आज, दो से ज्यादा बच्चे वाले लोग भी चुनाव लड़ सकें, इसके लिए कानून में बदलाव करने की जरूरत है. एक देश सिर्फ अपनी जमीन, इलाकों, कस्बों या बॉर्डर के बारे में नहीं होता, यह उसके लोगों के बारे में होता है.
अन्य पढ़े: