सुरक्षा और नियमों की अनदेखी
रेल यात्रा के दौरान एक युवक हाथ में पत्थर लेकर ट्रेन की छत पर चढ़ गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। इस घटना से ट्रेन में सनसनी मच गई और यात्री डर गए।
सोमपेटा रेलवे स्टेशन पर एक युवक ट्रेन पर चढ़कर बैठ गया, जिससे ट्रेन को चलाने में देरी हो गई। भुवनेश्वर-तिरुपति सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस में ये घटना घटी।
आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के सोमपेटा रेलवे स्टेशन (Sompeta) पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक भुवनेश्वर-तिरुपति सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस की छत पर जा चढ़ा। इस घटना की वजह से न केवल ट्रेन को काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा, बल्कि युवक की जान पर भी बन आई थी।
युवक हाथ में पत्थर लिए हुए ट्रेन (Train) की बोगी के ऊपर जाकर बैठ गया। वह जिस जगह बैठा था, उसके ठीक ऊपर से 25,000 वोल्ट की हाई-टेंशन विद्युत लाइन गुजर रही थी। जरा सी भी लापरवाही या हलचल उसे मौत के घाट उतार सकती थी। युवक के हाथ में पत्थर होने और उसके अजीब व्यवहार के कारण स्टेशन पर मौजूद यात्री और रेल कर्मचारी काफी सहम गए थे।
अन्य पढ़े: Tirupati : नशे में मंदिर के शिखर पर चढ़ा शख्स, शराब मांगने लगा
गुस्साए यात्रियों ने कर दी पिटाई
जब युवक काफी देर तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ, तो एक कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर बोगी पर चढ़ गया। कर्मचारी ने चतुराई से युवक के पास पहुंचकर उसे नीचे की ओर धकेल दिया। नीचे गिरते ही वहां मौजूद गुस्साए यात्रियों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। यात्रियों का गुस्सा इस बात पर था कि उसकी इस हरकत की वजह से न केवल ट्रेन लेट हुई, बल्कि कई लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। बाद में कुछ समझदार यात्रियों ने बीच-बचाव कर युवक को रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया।
रेलवे पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवक मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उसने ऐसा क्यों किया, पूछताछ में वो इस बात का सही तरीके से जवाब नहीं दे पाया।
अन्य पढ़े: