తెలుగు | Epaper

Andhra Pradesh : गैस रेगुलेटर ठीक करते समय महिला झुलसी

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Andhra Pradesh : गैस रेगुलेटर ठीक करते समय महिला झुलसी

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, एक महिला पड़ोसी के गैस सिलेंडर का रेगुलेटर ठीक करते समय हुए गैस रिसाव के कारण आग की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम (Vizianagaram) जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला पड़ोसी की मदद करने के लिए गई थी और अचानक आग की चेपट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है

गैस सिलेंडर का रेगुलेटर ठीक करते समय गैस लीक

जानकारी के अनुसार, विजयनगरम शहर के हुकुम्पेट जंक्शन कस्बे में रहने वाली 31 वर्षीय भवानी अपने बुजुर्ग पड़ोसी की मदद करने गई थी. गैस सिलेंडर का रेगुलेटर ठीक (Regulator is fine) करते समय गैस लीक हो गई और अचानक से आग लग गई. देखते ही देखते आग पूरे कमरे में तेजी से फैल गई और भवानी आग की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हर कोई इस घटना की चर्चा कर रहा है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. मृतका के पति प्रभु की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें: Social media law : क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम

मृतका भवानी घोषा अस्पताल परिसर में एक स्टॉल चलाती थी

मृतका भवानी घोषा अस्पताल परिसर में एक स्टॉल चलाती थी और उसका पति कार ड्राइवर का काम करता है. उनके दो बच्चे हैं. श्याम और संजय. एक छठी कक्षा में पढ़ता है और दूसरा पांचवीं में. डेढ़ साल पहले बाढ़ के बाद वे विजयवाड़ा से विजियानगरम आए थे और अपना गुजारा कर रहे हैं. मृतका भवानी घोषा अस्पताल परिसर में एक स्टॉल चलाती थी।

वहींं पुलिस का कहना है कि मृतका के पति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

मार्च में बढ़ी गर्मी, आंध्र प्रदेश में तापमान तेज़ उछाल

मार्च में बढ़ी गर्मी, आंध्र प्रदेश में तापमान तेज़ उछाल

आंध्र प्रदेश में महिला टीचर की मौत बनी मिस्ट्री

आंध्र प्रदेश में महिला टीचर की मौत बनी मिस्ट्री

टीटीडी में वर्षों से जमा कबाड़ के निस्तारण पर विशेष ध्यान दें – अतिरिक्त ईओ

टीटीडी में वर्षों से जमा कबाड़ के निस्तारण पर विशेष ध्यान दें – अतिरिक्त ईओ

गुंटूर में एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती, युवाओं को मौका!

गुंटूर में एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती, युवाओं को मौका!

आंध्र में 24 घंटे डाक सेवा, रात में भी पार्सल बुकिंग!

आंध्र में 24 घंटे डाक सेवा, रात में भी पार्सल बुकिंग!

क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम

क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम

सड़क पार करते समय लॉरी की टक्कर, महिला की मौत!

सड़क पार करते समय लॉरी की टक्कर, महिला की मौत!

वाईएसआरसीपी जॉइन करेंगी? आशालता ने सच्चाई बताई!

वाईएसआरसीपी जॉइन करेंगी? आशालता ने सच्चाई बताई!

राजामुंद्री में 2 मौतें, कई गंभीर!

राजामुंद्री में 2 मौतें, कई गंभीर!

यूट्यूबर श्रीनिवास हत्या केस में ट्विस्ट, दोस्त निकला मास्टरमाइंड

यूट्यूबर श्रीनिवास हत्या केस में ट्विस्ट, दोस्त निकला मास्टरमाइंड

श्रीशैलम कॉटेज में आग, श्रद्धालु बाल-बाल बचे

श्रीशैलम कॉटेज में आग, श्रद्धालु बाल-बाल बचे

क्या बोत्सा देंगे इस्तीफा? परिषद विवाद से सियासत गरम

क्या बोत्सा देंगे इस्तीफा? परिषद विवाद से सियासत गरम

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870