Sikkim : लैंडस्लाइड से आर्मी कैंप तबाह, तीन लोगों की मौत, 6 जवान लापता

By Anuj Kumar | Updated: June 2, 2025 • 2:49 PM

सिक्किम के छतेन में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ जिससे एक आर्मी कैंप तबाह हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और छह जवान लापता हैं। रक्षा अधिकारियों के अनुसार बचाव दल लापता कर्मियों की तलाश में लगा हुआ है। वहीं मणिपुर में बाढ़ से 3365 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसके चलते 31 राहत शिविर खोले गए हैं।

कोलकाता। नॉर्थ ईस्ट में बारिश से बुरा हाल है। सिक्किम के छतेन में बाढ़ के कारण अब कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 6 सुरक्षाकर्मी लापता हैं। भूस्खलन के कारण एक आर्मी कैंप चपेट में आ गया है और तीन लोगों की मौत हो गई।  एक रक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

बचाव दल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चौबीसों घंटे काम कर रहा है

रक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि तीन लोगों के शव बरामद हुए हैं, वहीं 4 लोगों को मामूली चोटों के साथ बचा लिया गया है। अधिकारी ने ये भी कहा, छह लापता कर्मियों का पता लगाने के लिए बचाव दल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चौबीसों घंटे काम कर रहा है।

वहीं सिक्किम सरकार ने हालात को देखते हुए मंगन जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी में बहुत ज्यादा पानी भर गया, जिससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

बचाव अभियान जारी

सिक्किम में में फंसे पर्यटकों को पुलिस, वन कर्मियों और लाचुंग होटल एसोसिएशन की कोशिश से निकाला जा रहा है। इससे पहले बताया गया था सिक्कि में बाढ़ के कारण 32 लोगों की मौत हो गई।

मणिपुर में खोले गए राहत शिविर

वहीं मणिपुर में पिछले चार दिनों में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से 3,365 घर तबाह हो गए हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए 31 राहत शिविर कैंप खोले गए हैं।

Read more : प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा- बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करें

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews