తెలుగు | Epaper

Bigg Boss : आसिम रियाज के बारे में रजत दलाल ने कही यह बात

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal
Bigg Boss : आसिम रियाज के बारे में रजत दलाल ने कही यह बात

बिग बॉस 18 (Bigg Boss) में नजर आए कंटेस्टेंट रजत दलाल (Rajat Dalal) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि आसिम रियाज को लोग गलत समझते हैं। लोग बस उनका गुस्सा देखते हैं। रजत ने कहा कि आसिम दिल के बहुत साफ हैं। आसिम रियाज बिग बॉस 13 से चर्चा में आए थे। इसके बाद आसिम रियाज खतरों के खिलाड़ी में रोहित शेट्टी और बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ बदतमीजी करने की वजह से चर्चा में आए। बैटलग्राउंड में आसिम रियाज की अभिषेक मल्हान, रुबीना दिलैक और रजत दलाल के साथ लड़ाई हुई थी।

आसिम को रजत ने बताया दोस्त

इंडिया फोर्म्स के साथ खास बातचीत के दौरान रजत दलाल से उनकी और आसिम की लड़ाई के बारे में सवाल किया गया। सवाल के जवाब में रजत दलाल ने कहा, “हम दोनों तो स्टार्टिंग से ही अच्छे दोस्त थे, अब भी अच्छे दोस्त हैं, भाई की तरह हैं और बहुत प्यार से रहते हैं।’

‘बहुत सारे लोग गुस्से को देख लेते हैं…’

रजत दलाल ने आगे कहा, ‘उसका मन बहुत साफ है, बहुत सारे लोग गुस्से को देख लेते हैं तो ऐसा लगता है कि उसमें ईगो है। उसकी भी अपनी लाइफ की कुछ परिस्थितियां हुई होंगी, कुछ सबक मिले होंगे जिसके तौर पर वो ऐसा पार्ट दिखाता है। पर एक बहुत प्यारा, मजेदार पार्ट भी है, एक बहुत प्यारा पार्ट जो कभी दिख नहीं पाता।’ रजत दलाल ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि ना तो वो व्लॉगिंग करते हैं और ना इधर-उधर ज्यादा घूमते हैं। रजत ने कहा कि उसे लोग गलत समझते हैं, लोग उसके बारे में थोड़ा गलत सोचते हैं।

ऋचा चड्ढा ने बताया-कैसे बदली अपनी जिंदगी और सोच

ऋचा चड्ढा ने बताया-कैसे बदली अपनी जिंदगी और सोच

बालैया फिल्म पर क्या पड़ेगा असर?

बालैया फिल्म पर क्या पड़ेगा असर?

कार्तिक आर्यन ने की बहन की हल्दी सेरेमनी

कार्तिक आर्यन ने की बहन की हल्दी सेरेमनी

Mumbai- प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी आगे की योजनाओं पर कही बात

Mumbai- प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में अपनी आगे की योजनाओं पर कही बात

Mumbai- रणबीर और दीपिका फिर साथ आएंगे सिल्वर स्क्रीन पर

Mumbai- रणबीर और दीपिका फिर साथ आएंगे सिल्वर स्क्रीन पर

Mumbai- आमिर खान ने बताई अपने स्टारडम की वजह

Mumbai- आमिर खान ने बताई अपने स्टारडम की वजह

Mumbai-पृथ्वी गजल जैसी क्लासिकल शैली के नए वाहक- अनुपम खेर

Mumbai-पृथ्वी गजल जैसी क्लासिकल शैली के नए वाहक- अनुपम खेर

अशोक पंडित ने जया बच्चन पर घमंड और एलीटिज्म का आरोप लगाया

अशोक पंडित ने जया बच्चन पर घमंड और एलीटिज्म का आरोप लगाया

रणदीप और लिन लैशराम ने शादी की सालगिरह पर दी खुशखबरी

रणदीप और लिन लैशराम ने शादी की सालगिरह पर दी खुशखबरी

राम पोथिनेनी की फिल्म मुश्किल में, ₹50 करोड़ का आंकड़ा दूर

राम पोथिनेनी की फिल्म मुश्किल में, ₹50 करोड़ का आंकड़ा दूर

₹51 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘मां’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

₹51 करोड़ का आंकड़ा पार, ‘मां’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा

Mumbai-बेटी का नाम साझा कर भावुक हुए सिद्धार्थ– कियारा

Mumbai-बेटी का नाम साझा कर भावुक हुए सिद्धार्थ– कियारा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870