తెలుగు | Epaper

USA : बिल गेट्स की बेटी फीबी गेट्स नए रिश्ते को लेकर सुर्खियों में

Anuj Kumar
Anuj Kumar
USA : बिल गेट्स की बेटी फीबी गेट्स नए रिश्ते को लेकर सुर्खियों में

वाशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) की बेटी फीबी गेट्स (Phoebe Gates) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दो साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है। फीबी का रिश्ता आर्थर डोनाल्ड से था, जो बीटल्स गायक पॉल मैककार्टनी के पोते हैं। लेकिन अब फीबी ने एक नए बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप की पुष्टि की है।

नया रिलेशनशिप

फीबी ने अपने पॉडकास्ट “द बर्नट्स” में खुलासा किया कि वह एक ऐसे शख्स को डेट कर रही हैं, जिसका सोशल मीडिया से कोई लेना-देना नहीं है। फीबी के मुताबिक यही बात उन्हें सबसे ज्यादा आकर्षित करती है, क्योंकि आज के दौर में ज्यादातर रिश्ते ऑनलाइन दुनिया (Online Dunia) से प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बिल्कुल नया है और अब तक का सबसे बेहतरीन अनुभव है।

फीबी का करियर और नेटवर्थ

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली फीबी ने टेक्नोलॉजी और आर्ट, दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। वह आंत्रप्रेन्योर और पॉडकास्ट होस्ट होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 20 मिलियन डॉलर (लगभग 165 करोड़ रुपये) है।

पिछले रिश्ते भी रहे चर्चा में

फीबी का नाम पहले भी कई हाई-प्रोफाइल रिश्तों से जुड़ चुका है। आर्थर डोनाल्ड से पहले वह स्टैनफोर्ड के छात्र रॉबर्ट रॉस को डेट कर चुकी थीं। वहीं, डोनाल्ड का नाम हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून की बेटी एवा फिलिप के साथ भी जोड़ा गया था।

फैंस की प्रतिक्रिया

फीबी के नए रिश्ते की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कुछ लोग इसे ताजगी भरा बदलाव मान रहे हैं, तो कुछ हैरान हैं कि बिल गेट्स की बेटी का नया पार्टनर पूरी तरह ऑफलाइन है।

Read More :

ईरान मिसाइल हमला, अमेरिकी AWACS विमान तबाह

ईरान मिसाइल हमला, अमेरिकी AWACS विमान तबाह

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

ट्रंप का नया निशाना क्यूबा

ट्रंप का नया निशाना क्यूबा

ईरान जंग में 850 टॉमहॉक दागीं

ईरान जंग में 850 टॉमहॉक दागीं

Russia- होर्मुज के बाद रूस का एक्शन, पेट्रोल एक्सपोर्ट बैन से बढ़ी टेंशन

Russia- होर्मुज के बाद रूस का एक्शन, पेट्रोल एक्सपोर्ट बैन से बढ़ी टेंशन

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870