తెలుగు | Epaper

Up : BJP नेता ने University के दलित शोधार्थी को दी जान से मारने की धमकी 

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Up : BJP नेता ने University के दलित शोधार्थी को दी जान से मारने की धमकी 

बलिया : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता के खिलाफ लखनऊ विश्वविद्यालय के एक दलित शोधार्थी को फोन पर धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय में दलित शोधार्थी और तुर्तीपार गांव के निवासी दीपक कन्नौजिया की शिकायत पर सोमवार देर रात को उभांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर के करीबी रिश्तेदार हैं

शिकायती प्रार्थना पत्र का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि भाजपा नेता और खंड प्रमुख आलोक सिंह ने कथित तौर पर 21 मई को कन्नौजिया को फोन किया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया तथा जान से मारने की धमकी दी। सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर के करीबी रिश्तेदार हैं।

अगर आप चाहें तो इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लें

शिकायतकर्ता ने दावा किया कि सिंह ने इस दौरान कहा, ‘‘अगर आप चाहें तो इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लें। मैं प्रशासन या उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था से नहीं डरता।” कन्नौजिया ने आरोप लगाया कि सिंह की उनके परिवार से पुरानी राजनीतिक दुश्मनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार प्रताड़ित किए जाने के कारण उनके पिता कमलेश कन्नौजिया की 31 अक्टूबर 2024 को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि सिंह गांव में अकेली रहने वाली उनकी मां की हत्या करवा सकते हैं। 

अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि घटना से संबंधित एक ऑडियो क्लिप हाल में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई थी। रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने प्रारंभिक जांच की, जिसके बाद नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भाजपा के बिल्थरा रोड क्षेत्र के अध्यक्ष अरुण कांत तिवारी ने पुष्टि की कि आलोक सिंह भाजपा से जुड़े हैं और नीरज शेखर के करीबी रिश्तेदार हैं। 

Read more : Axiom Mission 4 : आज शाम 5 बजे स्पेस के लिए रवाना होंगे शुभांशु शुक्ला

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

News Hindi : भारतीय रेलवे ने शुरू की समयबद्ध कार्गो सेवाएँ, बढ़ाई माल परिवहन की गति

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : शुभो महालया : पीएम मोदी और सीएम ममता ने दी शुभकामनाएं

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News : पीएम मोदी आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र संबोधन

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News: क्या बिहार में लालू के मुस्लिम-यादव समीकरण में सेंधमारी कर देगा मोदी मैजिक

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : कर्नाटक : जातिगत आंकड़ों का आरक्षण में उपयोग नहीं होगा

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : बिहार: शिक्षा सेवकों के भत्ते बढ़ाए, टैबलेट खरीद में सरकार मदद करेगी

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : गुवाहाटी में जुबीन गर्ग का अंतिम सफर, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : जब एक जज ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र को पाक कहा…असहज हुए पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 40 मिनट चली गोलाबारी

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : रोहिणी लड़ रहीं आत्मसम्मान की लड़ाई, इसे हरेक को समझना होगा

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest Hindi News : आज लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

Latest News : मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में सुरंग निर्माण

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870