रवीना की बेटी राशा थडानी भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक समय पर अपनी फिल्मों से ज्यादा अफेयर की खबरों की वजह से मशहूर थे। शिल्पा शेट्टी के अलावा एक्टर का नाम रवीना टंडन से भी जुड़ा था। हालांकि, दोनों की सगाई के बाद ये रिश्ता टूट गया। सालों बाद अब रवीना की बेटी राशा थडानी भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुकी हैं। ऐसे में मुंबई में हुए एक इवेंट में अक्षय और राशा को एक साथ देखा गया। एक स्टाइल आइकॉन अवार्ड सेरेमनी के दौरान जब खिलाड़ी कुमार की आंखे राशा पर पड़ी तो उन्होंने खुद जा कर उनसे हाथ मिलाया और हाल-चाल लिया। राशा भी इंडस्ट्री के सीनियर एक्टर को सम्मान देने के लिए अपनी सीट से उठीं।
रवीना की बेटी राशा से की मुलाकात
इस मौके पर राशा ने एक खूबसूरत सिल्वर चमक वाला गाउन पहना था। वहीं अक्षय सूट-बूट में नजर आए। उन्होंने अवार्ड लिया और स्टेज से नीचे उतरते ही आगे वाली लाइन में बैठीं राशा से हाथ मिलाया और बातचीत की। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।
रवीना टंडन से था अफेयर
बता दें, अक्षय और रवीना टंडन के अफेयर की खबर 1995 के दौरान आई थी। दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। एक्ट्रेस ने सीक्रेट सगाई की बात भी स्वीकार की थी। ऐसी खबरें थीं कि अक्षय और रेखा के अफेयर की वजह से दोनों अलग हुए। बाद में खिलाड़ी कुमार की जिंदगी में शिल्पा शेट्टी की एंट्री हुई। हालांकि, ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला और दोनों अलग हो गए।
राष राशा के करियर की बार करें तो एक्ट्रेस ने इस साल आई अजय देवगन की फिल्म आजाद से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनका सॉन्ग ‘उई अम्मा’ खूब पसंद किया गया था। अपनी पहली फिल्म के बाद राशा को कई नए प्रोजेक्ट ऑफर किए गए हैं। ऐसा हो सकता है कि आने वाले दिनों में एक्ट्रेस को कुछ नई फिल्मों में देखा जाए।
- Latest News : UP सरकार ने बदला विवाह पैकेज
- Latest News : ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी से तनाव में आई महिला डॉक्टर
- Latest News : दिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी करने वाले बदमाश एनकाउंटर में मारे गए
- News Hindi : तेलंगाना के सीएम ने कहा, हमारी शिक्षा नीति देश में आदर्श उदाहरण बनेगी
- Latest Hindi News : खुद को पिछड़ा बताने वाले नेताओं को गडकरी ने सुनाई खरी-खोटी