Latest News : दिशा पाटनी के घर पर गोलीबारी करने वाले बदमाश एनकाउंटर में मारे गए

Read Time:  1 min
Disha Patani
Disha Patani
FONT SIZE
GET APP

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) के बरेली स्थित घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटरों को पुलिस को एनकाउंटर में मार गिराया है। STF के साथ हुई मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इनका एनकाउंटर गाजियाबाद में हुआ है। दोनों बदमाश रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग के सक्रिय सदस्य थे और रविन्द्र कई घटनाओं में शामिल रहा है। मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल और काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं

CM योगी ने कार्रवाई का दिया था निर्देश

बता दें कि 12 सितंबर की सुबह लगभग 3.45 बजे बरेली (Bareilly) में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज वारदात हुई थी जिसके संबंध में थाना कोतवाली बरेली पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा संज्ञान लेते हुए तत्काल खुलासे और कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।

17 सितंबर को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और सीआई यूनिट दिल्ली की संयुक्त टीम से थाना ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद में मुठभेड़ हुई है जिसमें दोनों बदमाश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी Disha Patani के बरेली स्थित घर पर बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस घटना को सुबह के 3.30 बजे के करीब अंजाम दिया गया था। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। इस घटना के सामने आने के बाद दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में बरेली के सीनियर एसपी अनुराग आर्य ने बताया था, “थाना कोतवाली, बरेली क्षेत्रांतर्गत रिटायर्ड सीओ  जगदीश पाटनी के घर पर हुई फायरिंग को लेकर पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है। परिवार की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना में जो भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”

गौरतलब है कि दिशा पाटनी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। इस समय वह न्यूयॉर्क में हैं। न्यूयॉर्क फैशन वीक में उन्होंने अपनी ड्रेस से सभी का ध्यान भी खींचा।

दिशा पाटनी कौन हैं?

दिशा पाटनी Disha Patani (हिन्दुस्तानी उच्चारण: [ˈd̪ɪʃa paːʈəˈni]) एक भारतीय अभिनेत्री इव मॉडल हैं जो मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म लोफर (2015) से की, जो वरुण तेज के साथ थी।

जन्म कब हुआ था दिशा पाटनी का?

 पाटनी का जन्म 13 जून 1993 देहरादून में हुआ था। दिशा पाटनी ने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू वर्ष 2015 में फिल्म लोफ़र किया, इस फिल्म दिशा वरुण तेजा के अपोजिट नजर आयीं थी। हिंदी सिनेमा में दिशा को पहचान फिल्म एमएस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी से मिली, इसके बाद वह फिल्म बाघी 2 में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट नजर आयीं।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।